SANGOPANG

इश्क

Ishq (1997) · सिनेमा

फिल्मसिनेमा
सार

इन्द्र कुमार मसाला फिल्मों के माहिर निर्देशक माने जाते हैं.

प्रदर्शन वर्ष1997
निर्देशकइंद्र कुमार
संगीतअनु मलिक

विस्तार

“दिल”, “बेटा” और “राजा” जैसी सफल फिल्में देने के बाद वर्ष 1997 में प्रदर्शित हुई उनकी फिल्म “इश्क” में दर्शकों को कॉमेडी, एक्शन, रोमांस और इमोशन का जबरदस्त मिश्रण देखने को मिला. फिल्म का निर्माण किया गोवर्धन तनवानी ने. फिल्म की कहानी और स्क्रीनप्ले लिखा राजीव कौल और प्रफुल्ल पारेख ने.

फिल्म ने अपने प्रदर्शन के साथ बॉक्स ऑफिस पर नोटों को बरसात कर दी. फिल्म में मुख्य भूमिकाएं निभाई आमिर खान, अजय देवगन, जूही चावला, काजोल, सदाशिव अमरापुरकर, दिलीप ताहिल, मोहन जोशी, जॉनी लीवर, देवन वर्मा, टीकू तलसानिया, दीपक शिर्के, रजाक खान और श्वेता मेनन ने.

फिल्म का संगीत अनु मालिक का था और गीत लिखे जावेद अख्तर, देव कोहली, राहत इन्दोरी और अनु मालिक ने. संगीत ने फिल्म की कामयाबी में महत्वपूर्ण भूमिका निभायी. “नींद चुराई मेरी”, “अखियां तू मिला ले राजा”, “इश्क हुआ, कैसे हुआ”, “हमको तुमसे प्यार है” और “देखो देखो जानम” जैसे गीत बेहद लोकप्रिय हुए.

फिल्म के पूर्वार्ध में जहां दर्शक पेट पकड़ कर हंसते हैं तो उत्तरार्ध में फिल्म उनकी आंखे नम कर जाती है. कुशल निर्देशन, उम्दा अभिनय और कर्णप्रिय संगीत “इश्क” को एक कामयाब फिल्म बनाते हैं.

दूसरे नाम और खोज-शब्द

IshqIshq movieनींद चुराई मेरीदेखो देखो जानमअखियां तू मिला ले राजा

जुड़े विषय

🧠 अब GK में परखें

🛡️ SANGOPANG ज्ञानकोष · संपादकीय समीक्षा: अक्टूबर 2026
कोई त्रुटि/विसंगति हो तो कृपया बताएं!