SANGOPANG

मोहरा

Mohra (1994) · सिनेमा

फिल्मसिनेमा
सार

राजीव रॉय एक ऐसे निर्देशक हैं जो मल्टीस्टारर फिल्में बनाने के लिए जाने जाते हैं “युद्ध”, त्रिदेव “और” विश्वात्मा “जैसी फिल्मों के बाद वर्ष 1994 में प्रदर्शित उनकी फिल्म” मोहरा “भी इसी श्रृंखला की अगली कड़ी है.

प्रदर्शन वर्ष1994
निर्देशकराजीव राय
संगीतविजू शाह

विस्तार

फिल्म का निर्माण किया राजीव रॉय के पिता गुलशन रॉय ने. फिल्म की कहानी स्वयं राजीव रॉय ने लिखी और स्क्रीनप्ले में उनका साथ दिया शब्बीर बॉक्सवाला ने. फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर आशातीत सफलता प्राप्त हुई.

नसीरुद्दीन शाह, अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी, रवीना टंडन, पूनम झावर, परेश रावल, रजा मुराद, गुलशन ग्रोवर, सदाशिवराव अमरापुरकर, कुलभूषण खरबंदा, हरीश पटेल, तेज सप्रू, विश्वजीत प्रधान, प्रिया तेंदुलकर, कुनिका और रजाक खान ने फिल्म में मुख्य भूमिकाएं निभाई. फिल्म का संगीत विजु शाह ने दिया और गीत लिखे आनंद बक्षी, इन्दीवर और समीर ने.

फिल्म का संगीत जबरदस्त हिट हुआ.” तू चीज बड़ी है मस्त मस्त “ने तहलका मचा दिया.

इसके साथ साथ” ना कजरे की धार “ ” टिप टिप बरसा पानी “और” ऐ काश कहीं ऐसा होता “जैसे गीत संगीत प्रेमियों के मन को खूब भाये.” तू चीज बड़ी है मस्त मस्त “के बेहतरीन नृत्य निर्देशन के लिए चिन्नी प्रकाश को उस वर्ष का सर्वश्रेष्ठ नृत्य निर्देशक का फिल्मफेयर पुरस्कार भी प्राप्त हुआ.

लाजवाब एक्शन, कसावट भरी कहानी और मधुर संगीत मिलकर” मोहरा " को एक कामयाब फिल्म बनाते हैं.

दूसरे नाम और खोज-शब्द

Mohramohra filmतू चीज बड़ी है मस्त मस्तऐ काश कहीं ऐसा होताटिप टिप बरसा पानी

जुड़े विषय

🧠 अब GK में परखें

🛡️ SANGOPANG ज्ञानकोष · संपादकीय समीक्षा: अक्टूबर 2026
कोई त्रुटि/विसंगति हो तो कृपया बताएं!