SANGOPANG

सरकार

Sarkar (2005) · सिनेमा

फिल्मसिनेमा
सार

विश्वप्रसिद्ध हॉलीवुड फिल्म “गॉडफादर” से प्रेरणा ले कर बॉलीवुड में कई फिल्में बनी है इन फिल्मों की फेरहिस्त में “सरकार” अलग खड़ी दिखाई देती है.

प्रदर्शन वर्ष2005
निर्देशकराम गोपाल वर्मा
संगीतबापी-टुटुल

विस्तार

फिल्म का निर्देशन किया रामगोपाल वर्मा ने और निर्माण किया पराग सांघवी और रामगोपाल वर्मा ने. फिल्म की कहानी लिखी मनीष गुप्ता ने. मुंबई के बेताज बादशाह सुभाष नागरे (अमिताभ बच्चन) और उनके दो बेटों विष्णु ( के. के.

मेनन ) और शंकर ( अभिषेक बच्चन ) की कहानी कहती “सरकार” में राजनीति और अपराध जगत के गठजोड़ को वर्मा ने बेहद खूबसूरती के साथ परदे पर उतारा. फिल्म में अन्य भूमिकाओं में थे कैटरीना कैफ, तनीषा, प्रियंका कोठारी, रुखसार, दीपक शिर्के, अनुपम खेर, सुप्रिया पाठक, इशरत अली, राजू मवानी, जाकिर हुसैन, कोटा श्रीनिवास राव और रवि काले.

फिल्म के गीत लिखे संदीप नाथ ने और संगीत दिया संगीतकार जोड़ी बापी-टुटुल ने. फिल्म का प्रभावी पार्श्व संगीत दिया अमर मोहिले ने. फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर कामयाब रही. समीक्षकों और दर्शकों को फिल्म में अमिताभ बच्चन के द्वारा निभाया किरदार शिव सेना प्रमुख बाल ठाकरे से प्रेरित लगा.

फिल्म में अपने उम्दा अभिनय के लिए अभिषेक बच्चन को सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता का आईफा और फिल्मफेयर पुरस्कार भी प्राप्त हुए. रामगोपाल वर्मा का कमाल का निर्देशन, मंझे हुए कलकारों की बेहतरीन अदायगी और कसावट भरी पटकथा “सरकार” को एक यादगार फिल्म बना देते हैं.

दूसरे नाम और खोज-शब्द

SarkarSarkar film

जुड़े विषय

🧠 अब GK में परखें

🛡️ SANGOPANG ज्ञानकोष · संपादकीय समीक्षा: अक्टूबर 2026
कोई त्रुटि/विसंगति हो तो कृपया बताएं!