SANGOPANG

संघर्ष

Sangharsh (1999) · सिनेमा

फिल्मसिनेमा
सार

हिंदी फिल्म जगत में की कुछ गिनी चुनी महिला निर्देशकों में से एक निर्देशिका तनूजा चंद्रा की वर्ष 1999 में प्रदर्शित फिल्म “संघर्ष” हॉलीवुड फिल्म “साइलेंस ऑफ लैम्ब्स” से प्रेरित थी.

प्रदर्शन वर्ष1999
निर्देशकतनुजा चंद्रा
संगीतजतिन-ललित

विस्तार

इससे पहले दर्शक तनूजा की निर्देशन प्रतिभा को उनकी पहली फिल्म “दुश्मन” में देख चुके थे. फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास सफलता नहीं मिली पर समीक्षकों ने फिल्म को खूब सराहा. फिल्म की कहानी लिखी महेश भट्ट ने और संवाद थे गिरीश धमीजा के. फिल्म का निर्माण किया मुकेश भट्ट ने.

फिल्म में मुख्य भूमिकाएं निभाई अक्षय कुमार, प्रीति जिंटा, आशुतोष राणा, अमन वर्मा, अमरजीत झा, विश्वजीत प्रधान, निनाद कामत, मदन जैन, अभय चोपड़ा, एस. एम. जहीर और आरिफ जकारिया ने. फिल्म का संगीत दिया जतिन-ललित की संगीतकार जोड़ी ने और गीत लिखे समीर ने.

भट्ट कैम्प की अन्य फिल्मों की तरह “संघर्ष” का संगीत भी बेहद कर्णप्रिय था और “पहली पहली बार बल्लिये”, “मुझे रात दिन बस मुझे चाहती हो” और “नाराज सवेरा है” जैसे गीत संगीत प्रेमियों को बेहद पसंद आये.

आशुतोष राणा ने फिल्म में गजब का अभिनय किया और अपनी मेहनत का प्रतिसाद उन्हें सर्वश्रेष्ठ खलनायक के फिल्मफेयर और जी सिने अवार्ड्स के रूप में मिला. तनूजा चंद्रा का निर्देशन और रोचक प्रस्तुतिकरण के कारण फिल्म काबिले तारीफ बन पड़ी है. संघर्ष, पहली पहली बार, नाराज सवेरा है,

दूसरे नाम और खोज-शब्द

SangharshSangharsh film

जुड़े विषय

🧠 अब GK में परखें

🛡️ SANGOPANG ज्ञानकोष · संपादकीय समीक्षा: अक्टूबर 2026
कोई त्रुटि/विसंगति हो तो कृपया बताएं!