भारतीय फिल्म इतिहास की यह पहली फिल्म थी जो किसी सफल फिल्म का तीसरा भाग थी.
विस्तार
इससे पहले “गोलमाल” और “गोलमाल रिटर्न्स” ने दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया और “गोलमाल 3” के जरिये रोहित शेट्टी ने बॉक्स ऑफिस पर सफलता का नया इतिहास लिख डाला. फिल्म का स्क्रीनप्ले युनुस सेजवाल ने लिखा और संवाद लिखे साजिद-फहद ने और इनका साथ दिया बंटी राठौड़ ने.
अष्टविनायक सिने विजन के बैनर तले बनी निर्माता धिलीन मेहता और निर्देशक रोहित शेट्टी की इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कामयाबी के सभी कीर्तिमानों को ध्वस्त कर दिया और अपनी सफलता के झंडे गाड़ दिए. “गोलमाल” सीरीज की पहली दोनों फिल्मों की तरह अजय देवगन, अरशद वारसी और तुषार कपूर इस फिल्म में भी मौजूद थे.
उनका साथ दिया करीना कपूर, श्रेयस तलपडे, मिथुन चक्रवर्ती, कुनाल खेमू, रत्ना पाठक शाह, जॉनी लीवर, व्रिजेश हीरजी, संजय मिश्रा, मुकेश तिवारी, प्रेम चोपड़ा, अश्विनी कलसेकर, मुरली शर्मा, विजय पाटकर और विजू खोटे ने. फिल्म के गीत लिखे कुमार ने और संगीत दिया प्रीतम ने. फिल्म का संगीत युवा वर्ग को पसंद आया.
हालांकि फिल्म समीक्षकों को फिल्म कुछ खास पसंद नहीं आई पर दर्शकों ने फिल्म के पागलपन भरे हास्य को खूब पसंद किया और “गोलमाल 3” बॉलीवुड इतिहास की दस सबसे कामयाब फिल्मों में से एक है.
दूसरे नाम और खोज-शब्द
जुड़े विषय
🧠 अब GK में परखें
🛡️ SANGOPANG ज्ञानकोष · संपादकीय समीक्षा: अक्टूबर 2026
कोई त्रुटि/विसंगति हो तो कृपया बताएं!
