वर्ष 1998 में अमेरिका से लौटे एक इंजीनियर नागेश कुकनूर ने अपने मित्रों और सम्बन्धियों को लेकर एक प्रयोगधर्मी फिल्म बनायीं “हैदराबाद ब्लूज”.
विस्तार
फिल्म कई मायनों में हटकर थी. फिल्म की कहानी एक ऐसे नौजवान वरुण (नागेश कुकुनूर) की थी जो अमेरिका से वापिस अपने देश लौटता है और अपने आप को एक सांस्कृतिक उहापोह में फंसा पाता है. पश्चिम की उदारवादी संस्कृति से इतर भारतीय पारम्परिकता में तालमेल बैठाना उसके लिए एक बड़ी चुनौती बन जाता है.
फिल्म की कहानी स्वयं नागेश ने लिखी और उन्होंने ने ही फिल्म का निर्माण किया. फिल्म के अधिकतर संवाद अंग्रेजी और तेलुगू में थे और थोड़ी बहुत हिंदी का प्रयोग भी किया गया. फिल्म में मुख्य भूमिकाएं में थे नागेश कुकनूर, राजश्री नायर, विक्रम ईनामदार, एल्हे हिपटूला, अनूप रत्नाकर राव, डी.वी.
रमन्ना, रेवती अलवार, जैन- उल -वारा जहीर, ऐनी चेंगप्पा और विद्या उत्थप्पा ने. फिल्म का संपादन किया रेनू सलूजा ने.
नागेश ने फिल्म का निर्माण व्यावसायिक उद्देश्य से नहीं किया था पर फिल्म ने हैदराबाद, मुंबई और बैंगलोर के कुछ सिनेमाघरों में लगातार अच्छा प्रदर्शन कर खासी सफलता हासिल की.बॉलीवुड को “से हैदराबाद ब्लूज” एक बेहद प्रतिभाशाली निर्देशक मिला जिसके पास कहानी कहने का एक नया ढंग और नूतन विषय थे.
फिल्म को रोड्स आइलैंड फिल्म समारोह और अटलांटा फिल्म समारोह में दर्शकों द्वारा सर्वश्रेष्ठ फिल्म चुना गया.
दूसरे नाम और खोज-शब्द
जुड़े विषय
🧠 अब GK में परखें
🛡️ SANGOPANG ज्ञानकोष · संपादकीय समीक्षा: अक्टूबर 2026
कोई त्रुटि/विसंगति हो तो कृपया बताएं!
