बॉलीवुड के “मिस्टर परफेक्शनिस्ट” आमिर खान और “सुपर अदाकारा” काजोल हालांकि “इश्क” फिल्म में एक साथ काम कर चुके थे पर उन्हें पहली बार रोमांटिक भूमिकाओं में प्रस्तुत करने का श्रेय जाता है निर्माता यश चोपड़ा और आदित्य चोपड़ा और निर्देशक कुणाल कोहली की फिल्म “फना” को.
विस्तार
फिल्म एक कश्मीरी लड़की और एक आतंकी की प्रेम कहानी पर आधारित थी. फिल्म की कहानी और स्क्रीनप्ले लिखा शिवानी बठीजा ने.
फिल्म में मुख्य भूमिकाओं में थे आमिर खान, काजोल, तब्बू, ऋषि कपूर, किरण खेर, लारा दत्ता, शाइनी आहूजा, सतीश शाह, मास्टर अली हाजी, अहमद खान, लिलेट दुबे, शरत सक्सेना, व्रिजेश हीरजी, श्रुति सेठ, गौतमी कपूर, पुनीत वशिष्ठ और जसपाल भट्टी ने. फिल्म के गीत लिखे प्रसून जोशी ने और संगीत दिया जतिन-ललित ने.
“फना” इस संगीतकार जोड़ी की एक साथ आखिरी फिल्म थी और इन्होंने अपने चाहनेवालों को निराश नहीं किया. “चांद सिफारिश”, “मेरे हाथ में तेरा हाथ हो” और “देश रंगीला” जैसे गीत बेहद कामयाब हुए. “चांद सिफारिश” गीत के लिए पार्श्वगायक शान ने फिल्मफेयर( कैलाश खेर के साथ संयुक्त ), स्क्रीन, जी और आईफा पुरस्कार अपने नाम किये.
प्रसून जोशी ने सर्वश्रेष्ठ गीतकार के फिल्मफेयर और आईफा और अभिनेत्री काजोल ने फिल्मफेयर और जी सिने अवार्ड्स पर कब्जा जमाया. फिल्म ने प्रदर्शित होते ही बॉक्स ऑफिस पर नोटों की बरसात कर दी और यह वर्ष 2006 की चौथी सबसे कामयाब फिल्म रही.
दूसरे नाम और खोज-शब्द
जुड़े विषय
🧠 अब GK में परखें
🛡️ SANGOPANG ज्ञानकोष · संपादकीय समीक्षा: अक्टूबर 2026
कोई त्रुटि/विसंगति हो तो कृपया बताएं!
