निर्देशक राकेश ओमप्रकाश मेहरा बॉलीवुड के सबसे प्रतिभाशाली निर्देशकों में से एक गिने जाते हैं.
विस्तार
वर्ष 2001 में प्रदर्शित अपनी पहली फिल्म “अक्स” से ही उन्होंने फिल्म समीक्षकों और दर्शकों को अपने हुनर का कायल बना दिया. अमिताभ बच्चन की फिल्म निर्माण कंपनी ऐबीसीएल और झामु सुगंध ने मिल कर फिल्म का निर्माण किया और फिल्म की कहानी लिखी राकेश ओमप्रकाश मेहरा और रेंसिल डिसिल्वा ने.
फिल्म का स्क्रीनप्ले खुद मेहरा ने लिखा और स्क्रिप्ट और संवाद लिखे कमलेश पांडे ने. मनुष्य के व्यक्तित्व के उजले और अंधियारे पक्ष को टटोलती “अक्स” की कहानी ने आम मुम्बईया फिल्म के दर्शकों को एक तगड़ा झटका दिया. फिल्म में मुख्य भूमिकाओं में थे अमिताभ बच्चन, मनोज बाजपेयी, नंदिता दास, रवीना टंडन, अमोल पालेकर, के.के.
रैना, कमल चोपड़ा, तन्वी आजमी, विनीत कुमार, प्रमोद माउथो, सलीम गौस, वीरेंदर सक्सेना, विजय राज और व्रिजेश हीरजी. फिल्म का संगीत दिया अनु मालिक ने और गीत लिखे गुलजार ने. फिल्म का पार्श्व संगीत दिया रणजीत बारोट ने.
फिल्म के गीत फिल्म के विषय के एकदम अनुरूप थे और “ये रात” “आजा गुनाह कर ले”, “बंदा ये बिंदास है” और “ते यारां दा कोई नहीं” जैसे गीत बेहद लोकप्रिय हुए.
फिल्म की कहानी का मनोवैज्ञानिक पक्ष आम दर्शकों के लिए समझना थोडा कठिन था इसलिए फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास सफलता नहीं मिली पर समीक्षकों को फिल्म बेहद पसंद आई. अमिताभ बच्चन ने फिल्म में शानदार अभिनय किया.
मनोज बाजपेयी ने अपने शानदार अभिनय के बल पर फिल्म के लिए सर्वश्रेष्ठ खलनायक का स्टार स्क्रीन और जी सिने अवार्ड अपने नाम किया. रणजीत बारोट के पार्श्व संगीत ने भी फिल्मफेयर और स्टार स्क्रीन अवार्ड्स अपने नाम किये. ढर्रे से हटकर “अक्स” ने हिंदी सिनेमा में कहानी कहने के एक नए अंदाज की शुरुआत की.
दूसरे नाम और खोज-शब्द
जुड़े विषय
🧠 अब GK में परखें
🛡️ SANGOPANG ज्ञानकोष · संपादकीय समीक्षा: अक्टूबर 2026
कोई त्रुटि/विसंगति हो तो कृपया बताएं!
