SANGOPANG

दीवाना

Deewana (1992) · सिनेमा

फिल्मसिनेमा
सार

निर्देशक राज कंवर की वर्ष 1992 में प्रदर्शित फिल्म “दीवाना” ने अपने प्रदर्शन के साथ ही बॉक्स ऑफिस पर अपनी सफलता के झंडे गाड़ दिये.

प्रदर्शन वर्ष1992
निर्देशकराज कंवर
संगीतनदीम-श्रवण

विस्तार

“दीवाना” फिल्म के जरिये बॉलीवुड के वर्तमान सुपरस्टार शाहरुख खान पहली बार दर्शकों के रूबरू हुए. फिल्म का निर्माण किया गुड्डू धनोआ, ललित कपूर और राजू कोठारी ने. फिल्म का स्क्रीनप्ले और संवाद लिखे सागर सरहदी ने.

फिल्म में मुख्य भूमिकाओं में थे ऋषि कपूर, शाहरुख खान, दिव्या भारती, अमरीश पूरी, मोहनीश बहल, आलोक नाथ, सुषमा सेठ, दिलीप ताहिल, देवेन वर्मा और आशा सचदेव. “दीवाना” की सफलता में संगीत ने एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. फिल्म के लिए बेहद सुरीली धुनों की रचना की संगीतकार जोड़ी नदीम-श्रवण ने और गीत लिखे समीर ने.

“ऐसी दीवानगी”, “सोचेंगे तुम्हे प्यार करें के नहीं”, “कोई ना कोई चाहिए”, “तेरी उम्मीद तेरा इंतजार करते हैं”, “तेरे दर्द से दिल आबाद रहा” और “पायलिया” जैसे गीतों ने धूम मचा दी. आज भी संगीत प्रेमी इन गीतों को भूल नहीं पाएं हैं.

ये फिल्म के संगीत का ही जादू था की उस वर्ष के लिए सर्वश्रेष्ठ संगीतकार (नदीम-श्रवण), सर्वश्रेष्ठ गीतकार (समीर) और सर्वश्रेष्ठ पार्श्व गायक (कुमार शानू) के फिल्मफेयर “दीवाना” की ही झोली में गए. शाहरुख खान ने सर्वश्रेष्ठ पदार्पण और दिव्या भारती ने लक्स फेस ऑफ द ईयर का फिल्मफेयर भी अपने नाम किया.

शानदार अभिनय, बेहतरीन निर्देशन और कर्णप्रिय संगीत के दम पर “दीवाना” वर्ष 1992 की दूसरी सबसे कामयाब फिल्म बनने में कामयाब रही.

दूसरे नाम और खोज-शब्द

DeewanaDeewana filmऐसी दीवानगीसोचेंगे तुम्हे प्यार करेंकोई ना कोई चाहिए

जुड़े विषय

फनाबॉलीवुड के “मिस्टर परफेक्शनिस्ट” आमिर खान और “सुपर अदाकारा” काजोल हालांकि “इश्क” फिल्म में एक साथ काम कर चुके थे पर उन्हें पहली बार रोमांटिक भूमिकाओं में प्रस्तुत करने का श्रेय जाता है निर्माता यश चोपड़ा और आदित्य चोपड़ा और निर्देशक कुणाल कोहली की फिल्म “फना” को.निःशब्दएक अधेड़ उम्र का आदमी और एक कमसिन नवयुवती के बीच प्रेम पर बॉलीवुड में कई फिल्में बनायीं गयी जैसे “अनोखा रिश्ता”, “लम्हें” और “जॉगर्स पार्क” और निर्माता-निर्देशक रामगोपाल वर्मा की “निशब्द” भी इसी फेरहिस्त में शुमार होती है.अक्सनिर्देशक राकेश ओमप्रकाश मेहरा बॉलीवुड के सबसे प्रतिभाशाली निर्देशकों में से एक गिने जाते हैं.द ब्लू अम्ब्रेलारस्किन बांड के उपन्यास “ब्लू अम्ब्रेला” पर आधारित फिल्म “ब्लू अम्ब्रेला” विशाल भारद्वाज द्वारा निर्देशित एक बेहतरीन बाल फिल्म है.

🧠 अब GK में परखें

🛡️ SANGOPANG ज्ञानकोष · संपादकीय समीक्षा: अक्टूबर 2026
कोई त्रुटि/विसंगति हो तो कृपया बताएं!