रस्किन बांड के उपन्यास “ब्लू अम्ब्रेला” पर आधारित फिल्म “ब्लू अम्ब्रेला” विशाल भारद्वाज द्वारा निर्देशित एक बेहतरीन बाल फिल्म है.
विस्तार
अपनी पहली फिल्म “मकडी” की तरह “ब्लू अम्ब्रेला” में भी विशाल बाल मन की कोमल भावनाओं को परदे पर उतारने में पूरी तरह से कामयाब रहे है. फिल्म का स्क्रीनप्ले लिखा मिंटी कुंवर तेजपाल, अभिषेक चौबे और विशाल भारद्वाज ने और संवाद लिखे भारद्वाज ने. फिल्म की कहानी एक खूबसूरत जापानी छतरी के इर्द गिर्द घूमती है.
यह छतरी बिनिया ( श्रेया शर्मा ) को उसके गांव में आया एक जापानी पर्यटक देता है, गांव का दुकानदार (पंकज कपूर) किसी भी तरह इस छतरी को हासिल करना चाहता है.फिल्म का निर्माण विशाल भारद्वाज और रौनी स्क्रूवाला ने मिलकर किया.
फिल्म में मुख्य भूमिकाएं निभाई पंकज कपूर, श्रेया शर्मा, दीपक डोबरियाल, राहुल कुमार, परमजीत सिंह, पियु दत्त, शैलेन्द्र मोहिते, भूपेन्द्र शर्मा, कमल तिवारी, कुमार ठाकुर, डॉली आहलूवालिया, आलोक माथुर और बलदेव खोसिया ने. फिल्म के लिए गीत लिखे गुलजार ने और संगीत दिया खुद विशाल भारद्वाज ने. “आसमानी छतरी” गीत बच्चों को बेहद पसंद आया.
फिल्म को वर्ष 2006 की सर्वश्रेष्ठ बाल फिल्म का राष्ट्रीय पुरस्कार भी प्राप्त हुआ. “ब्लू अम्ब्रेला” के जरिये विशाल ने दर्शकों को एक और स्तरीय बाल फिल्म का तोहफा दिया है.
दूसरे नाम और खोज-शब्द
जुड़े विषय
🧠 अब GK में परखें
🛡️ SANGOPANG ज्ञानकोष · संपादकीय समीक्षा: अक्टूबर 2026
कोई त्रुटि/विसंगति हो तो कृपया बताएं!
