SANGOPANG

मकड़ी

Makdee (2002) · सिनेमा

फिल्मसिनेमा
सार

भारत में बाल फिल्में व्यावसायिक रूप से अधिक सफल नहीं हो पाती हैं ऐसे में बॉलीवुड में निर्मित बाल फिल्में गिनती की ही हैं और जो कुछ है भी वो बेसिर पैर की कहानियों वाली और उट पटांग हरकतों से भरी हुई हैं.

प्रदर्शन वर्ष2002
निर्देशकविशाल भारद्वाज
संगीतविशाल भारद्वाज

विस्तार

परन्तु जब संगीत निर्देशक विशाल भारद्वाज ने निर्देशन के क्षेत्र में कदम रखा तो अपनी पहली ही फिल्म “मकड़ी” में उन्होंने बाल दर्शकों की इस शिकायत को पूरी तरह से दूर कर दिया. फिल्म का निर्माण खुद विशाल भारद्वाज ने ही किया और फिल्म की कहानी लिखने में उनका साथ दिया अब्बास टायरवाला ने.

फिल्म में मुख्य भूमिकाएं निभाई शबाना आजमी, श्वेता प्रसाद ( दोहरी भूमिका में ), मकरंद देशपांडे, दयाशंकर पांडे, आलाप मजगावंकर, विनीत कुमार, मोहिनी माथुर और विजय राज ने. फिल्म के गीत लिखे गुलजार ने और संगीत दिया खुद भारद्वाज ने. फिल्म का गीत “ऊंगली दबा के अंगूठा बना दूंगी” बच्चों में बेहद लोकप्रिय हुआ.

फिल्म को शिकागो अंतर्राष्ट्रीय बाल फिल्म महोत्सव में दूसरी सर्वश्रेष्ठ फिल्म का पुरस्कार मिला. अपने सहज अभिनय से दर्शकों का दिल जीत लेने वाली श्वेता प्रसाद को अपने बेहतरीन अभिनय के लिए सर्वश्रेष्ठ बाल कलाकार का राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त हुआ.

दर्शकों के लिए “मकड़ी” ताजा हवा के झोंके की तरह थी जिसमे निर्देशक ने बाल दर्शकों की भावनाओं को समझते हुए बेहद रोचक और विश्वसनीय ढंग से कहानी को कहा. बॉलीवुड को “मकड़ी” के जरिये एक बेहद प्रतिभावान निर्देशक मिला.

फिल्म को बच्चों के साथ साथ बड़ों ने भी खूब पसंद किया और बॉक्स ऑफिस पर भी फिल्म ने अच्छा प्रदर्शन किया.

दूसरे नाम और खोज-शब्द

MakdeeMakdee movieउंगली दबा के अंगूठा बना दूंगी

जुड़े विषय

🧠 अब GK में परखें

🛡️ SANGOPANG ज्ञानकोष · संपादकीय समीक्षा: अक्टूबर 2026
कोई त्रुटि/विसंगति हो तो कृपया बताएं!