SANGOPANG

मृगया

Mrigayaa · सिनेमा

फिल्मसिनेमा
सार

निर्देशक मृणाल सेन का नाम किसी परिचय का मोहताज नहीं है.

निर्देशकमृणाल सेन
संगीतसलिल चौधरी

विस्तार

कला और समानांतर सिनेमा के एक सशक्त हस्ताक्षर मृणाल सेन की वर्ष 1977 में प्रदर्शित फिल्म “मृगया” साम्राज्यवादी अंग्रेजों और उनके द्वारा शोषित आदिवासी समाज की एक हृदयस्पर्शी कहानी पर आधारित थी. मिथुन चक्रवर्ती ने “मृगया” के जरिये हिंदी फिल्म उद्योग में कदम रखा. निर्माता के.

राजेश्वर राव की इस फिल्म की कहानी भगवती चरण पाणिग्रही की थी और स्क्रीनप्ले लिखने में मृणाल सेन का साथ दिया मोहित चट्टोपाध्याय ने. फिल्म में मुख्य भूमिकाएं निभाई मिथुन चक्रवर्ती, ममता शंकर, असित बंदोपाध्याय, शेखर चैटर्जी, साधू मेहर, गणेश मुखर्जी, अनूप कुमार, समित भांजा और टॉम ऑल्टर ने. फिल्म में संगीत दिया सलिल चौधरी ने.

“मृगया” ने फिल्म समीक्षकों को बेहद प्रभावित किया और फिल्म ने सर्वश्रेष्ठ फिल्म का राष्ट्रीय पुरस्कार अपने नाम किया साथ ही मिथुन चक्रवर्ती को अपनी पहली ही फिल्म में बेहतरीन अभिनय के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का राष्ट्रीय पुरस्कार भी प्राप्त हुआ. मॉस्को अन्तराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में भी “मृगया” के लिए मृणाल सेन ने गोल्डन प्राइज अपने नाम किया.

फिल्म के जरिये हिंदी फिल्म जगत को मिथुन चक्रवर्ती के रूप में एक नया सितारा और एक उम्दा अभिनेता मिला.

दूसरे नाम और खोज-शब्द

MrigayaaMRIGAYA

जुड़े विषय

🧠 अब GK में परखें

🛡️ SANGOPANG ज्ञानकोष · संपादकीय समीक्षा: अक्टूबर 2026
कोई त्रुटि/विसंगति हो तो कृपया बताएं!