SANGOPANG

खाकी

Khakee (2004) · सिनेमा

फिल्मसिनेमा
सार

बॉलीवुड की अधिकतर फिल्मों में पुलिस विभाग और पुलिस अधिकारियों का निरूपण वास्तविकता से कोसों दूर और ग्लैमर के आवरण में लिपटा हुआ और होता है.

प्रदर्शन वर्ष2004
निर्देशकराजकुमार संतोषी
संगीतराम संपत

विस्तार

पर निर्देशक राजकुमार संतोषी की वर्ष 2004 में प्रदर्शित फिल्म “खाकी” पुलिस विभाग और उसकी कार्यप्रणाली की एक ईमानदार तस्वीर प्रस्तुत करती है. “खाकी” दर्शकों को यह एहसास दिलाती है की वर्दी के नीचे पुलिसवालों के सीने में भी एक दिल धडकता है और वो भी इंसान होते हैं.

फिल्म का निर्माण किया केशु रामसे ने और संतोषी के साथ फिल्म की कहानी लिखी श्रीधर राघवन ने. आम दर्शकों के साथ साथ फिल्म समीक्षकों को भी फिल्म बेहद पसंद आई.

फिल्म में मुख्य भूमिकाओं में थे अमिताभ बच्चन, अजय देवगन, अक्षय कुमार, ऐश्वर्या रॉय, तुषार कपूर, जया प्रदा, अतुल कुलकर्णी, प्रकाश राज, तनूजा, अश्विनी कलसेकर,डी.संतोष, कमलेश सावंत, सव्यसाची चक्रवर्ती और लारा दत्ता (विशेष भूमिका में ). फिल्म के गीत लिखे समीर ने और संगीत दिया राम संपत ने.

“ऐसा जादू डाला रे”, “दिल डूबा”, “वादा रहा” और “मेरे मौला करम हो” जैसे गीत बेहद लोकप्रिय हुए. कसावट भरा स्क्रीनप्ले, कलकारों का शानदार अभिनय और संतोषी का कुशल निर्देशन दर्शकों को खूब भाया और फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कामयाब रही.

दूसरे नाम और खोज-शब्द

KhakeeKhakee filmखाकी (फिल्म)ऐसा जादू डाला रेमेरे मौला करम हो

जुड़े विषय

द ब्लू अम्ब्रेलारस्किन बांड के उपन्यास “ब्लू अम्ब्रेला” पर आधारित फिल्म “ब्लू अम्ब्रेला” विशाल भारद्वाज द्वारा निर्देशित एक बेहतरीन बाल फिल्म है.मकड़ीभारत में बाल फिल्में व्यावसायिक रूप से अधिक सफल नहीं हो पाती हैं ऐसे में बॉलीवुड में निर्मित बाल फिल्में गिनती की ही हैं और जो कुछ है भी वो बेसिर पैर की कहानियों वाली और उट पटांग हरकतों से भरी हुई हैं.निःशब्दएक अधेड़ उम्र का आदमी और एक कमसिन नवयुवती के बीच प्रेम पर बॉलीवुड में कई फिल्में बनायीं गयी जैसे “अनोखा रिश्ता”, “लम्हें” और “जॉगर्स पार्क” और निर्माता-निर्देशक रामगोपाल वर्मा की “निशब्द” भी इसी फेरहिस्त में शुमार होती है.अपहरणप्रकाश झा उन फिल्मकारों में से हैं जो समाज में होने वाली समसामयिक घटनाओं और ज्वलंत मुद्दों को अपनी फिल्मों का विषय बनाते हैं.

🧠 अब GK में परखें

🛡️ SANGOPANG ज्ञानकोष · संपादकीय समीक्षा: अक्टूबर 2026
कोई त्रुटि/विसंगति हो तो कृपया बताएं!