एक अधेड़ उम्र का आदमी और एक कमसिन नवयुवती के बीच प्रेम पर बॉलीवुड में कई फिल्में बनायीं गयी जैसे “अनोखा रिश्ता”, “लम्हें” और “जॉगर्स पार्क” और निर्माता-निर्देशक रामगोपाल वर्मा की “निशब्द” भी इसी फेरहिस्त में शुमार होती है.
विस्तार
हॉलीवुड फिल्म “अमेरिकन ब्यूटी” से प्रभावित इस फिल्म की स्क्रीनप्ले और कहानी लिखी कुसुम पंजाबी ने. फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर खास सफलता नहीं मिली और ना ही समीक्षकों को फिल्म खास पसंद आई. 60 वर्ष के अमिताभ बच्चन का 18 वर्षीय जिया खान के साथ रोमांस हिंदी दर्शकों के गले नहीं उतरा.
फिल्म में मुख्य भूमिकाओं में थे अमिताभ बच्चन, जिया खान ( पहली फिल्म ), रेवती, नासिर, आफताब शिवदासानी और श्रद्धा आर्य ने. फिल्म का संगीत दिया विशाल भारद्वाज और अमर मोहिले ने और गीत लिखे मुन्ना धीमान, फरहद और साजिद ने.
अमिताभ के गाये “रोजाना” गीत को छोड़कर फिल्म का संगीत भी फिल्म की तरह ही कुछ खास लोकप्रिय नहीं हुआ. अमिताभ बच्चन ने अपने फिल्मी कैरियर की सबसे मुश्किल भूमिका में शानदार अदाकारी की है पर इसके बावजूद प्रयोगधर्मी निर्देशक रामगोपाल वर्मा का यह प्रयोग कामयाब नहीं हो पाया.
दूसरे नाम और खोज-शब्द
जुड़े विषय
🧠 अब GK में परखें
🛡️ SANGOPANG ज्ञानकोष · संपादकीय समीक्षा: अक्टूबर 2026
कोई त्रुटि/विसंगति हो तो कृपया बताएं!
