SANGOPANG

श्री 420

Shree 420 (1955) · सिनेमा

फिल्मसिनेमा
सार

देश की आजादी के बाद के कुछ वर्ष में बनने वाली फिल्मों पर समाजवाद का असर बहुत गहराई से देखने को मिलता है.

प्रदर्शन वर्ष1955
निर्देशकराज कपूर
संगीतशंकर-जयकिशन

विस्तार

निर्माता-निर्देशक राज कपूर की “श्री 420” भी ऐसी ही फिल्म है. फिल्म एक ऐसे गरीब नौजवान की कहानी पर आधारित थी जो सपनो की नगरी मायानगरी मुंबई (उस वक्त की बम्बई ) में अपने सपनों को पूरा करने के लिए आता है. ख्वाजा अहमद अब्बास और वी. पी.

साठे लिखित इस फिल्म की कहानी चार्ली चैपलिन की “लिटिल ट्रैम्प” से प्रेरित थी. राज कपूर, नर्गिस, ललिता पंवार, नादिरा और इफ्तेखार की मुख्य भूमिकाओं वाली यह फिल्म न केवल देश में बल्कि विदेशों में भी बेहद कामयाब रही. फिल्म का संगीत शंकर-जयकिशन का था और गीत शैलेन्द्र ने लिखे थे. फिल्म का संगीत बेहद लोकप्रिय हुआ.

“मेरा जूता है जापानी”, “रमैया वास्ता वैय्या” और “मुड़ मुड़ के न देख” जैसे गीत आज भी सिने प्रेमियों के दिलों में बरकरार है. “प्यार हुआ इकरार हुआ” गीत तो आज भी प्रेमियों का मनपसंद गीत है.

फिल्म ने राज कपूर को रूस में पंडित नेहरु के बराबर लोकप्रिय कर दिया और “मेरा जूता है जापानी” रूस में बच्चे बच्चे की जुबान पर चढ़ गया. फिल्म को दो फिल्मफेयर पुरस्कार प्राप्त हुए. 1955 में प्रदर्शित हुई “श्री 420” ने व्यावसायिक सफलता के साथ समीक्षकों की सराहना भी हासिल की.

इसी फिल्म की कहानी पर सन 1992 में अजीज मिर्जा ने शाहरुख खान को लेकर फिल्म “राजू बन गया जेंटलमैन” बनाई.

दूसरे नाम और खोज-शब्द

Shree 420shree 420 filmश्री420मुड़ मुड़ के न देखमेरा जूता है जापानी

जुड़े विषय

मुकद्दर का सिकंदरअमिताभ बच्चन के फिल्मी कैरियर में प्रकाश मेहरा वो नाम है जिसने उन्हें फर्श से अर्श तक पहुंचा दिया.आराधनापहाड़ों में बलखाती एक रेल की पटरी और उस पर धुआं उड़ाती एक रेलगाड़ी, उस रेलगाड़ी के एक डिब्बे की खिड़की से झांकती एक हसीना और पटरी की साथ दौड़ती सड़क पर एक खुली जीप में माउथआर्गन बजाता एक नौजवान और फिजां में गूंज रहा था “मेरे सपनों की रानी कब आएगी तू”.भारतीय सिनेमा में इस दृश्य ने एक नए युग की शुरुआत का उद्घोष किया था.किस्मतबोम्बे टॉकीज निर्मित और ज्ञान मुखर्जी लिखित और निर्देशित किस्मत ४० के दशक की सबसे सफल फिल्म साबित हुई.प्यासाहिंदी फिल्म इतिहास के सर्वश्रेष्ठ निर्देशकों की बात की जाए तो अगली पंक्ति में जो नाम दिखयी देते हैं उनमे से एक है - गुरूदत्त.

🧠 अब GK में परखें

🛡️ SANGOPANG ज्ञानकोष · संपादकीय समीक्षा: अक्टूबर 2026
कोई त्रुटि/विसंगति हो तो कृपया बताएं!