SANGOPANG

प्यासा

Pyaasa (1957) · सिनेमा

फिल्मसिनेमा
सार

हिंदी फिल्म इतिहास के सर्वश्रेष्ठ निर्देशकों की बात की जाए तो अगली पंक्ति में जो नाम दिखयी देते हैं उनमे से एक है - गुरूदत्त.

प्रदर्शन वर्ष1957
निर्देशकगुरु दत्त
संगीतएस.डी. बर्मन

विस्तार

उनकी निर्देशन क्षमता का उम्दा नमूना है “प्यासा” जिसे टाइम पत्रिका ने “१०० सर्वश्रेष्ठ फिल्मों” की सूची में शामिल किया है. अबरार अल्वी लिखित इस फिल्म का निर्माण भी गुरूदत्त ने ही किया था. “प्यासा” को भारतीय फिल्म जगत की सबसे रोमांटिक फिल्मों में से एक गिना जाता है.

एक आदर्शवादी कवि (गुरूदत्त) और एक वेश्या (वहीदा रहमान, जो पहली बार मुख्य भूमिका में दिखी) की प्रेम कहानी पर आधारित इस फिल्म में अन्य भूमिकाएं निभाई माला सिन्हा, रहमान, जॉनी वॉकर, महमूद, कुमकुम, लीला मिश्र और टुन टुन ने. फिल्म का संगीत दिया एस. डी. बर्मन ने और गीत लिखे थे साहिर लुधयानवी ने.

फिल्म का संगीत बेहद पसंद किया गया. “जाने क्या तूने कही”, “हम आपकी आंखों में”, “सर जो तेरा चकराए” जैसे गीत अगर संगीत के लिए याद किये जाते हैं तो “ये दुनिया अगर मिल भी जाए तो क्या है”, “जिन्हें नाज है हिंद पे” और “जाने वो कैसे लोग थे” जैसे गीतों में मधुरता के साथ दार्शनिकता का पुट था.

“प्यासा” व्यावसायिक दृष्टि से भी कामयाब है और कलात्मक क्षेत्र में फिल्म को बेहद सराहा गया. यह भाग्य की विडंबना ही थी कि अपने जीते जी गुरुदत्त को वो सम्मान नहीं मिला जो उन्हें उनकी मृत्यु के बाद प्राप्त हुआ.

दूसरे नाम और खोज-शब्द

Pyaasapyaasa filmलीला मिश्रसर जो तेरा चकराए

जुड़े विषय

आराधनापहाड़ों में बलखाती एक रेल की पटरी और उस पर धुआं उड़ाती एक रेलगाड़ी, उस रेलगाड़ी के एक डिब्बे की खिड़की से झांकती एक हसीना और पटरी की साथ दौड़ती सड़क पर एक खुली जीप में माउथआर्गन बजाता एक नौजवान और फिजां में गूंज रहा था “मेरे सपनों की रानी कब आएगी तू”.भारतीय सिनेमा में इस दृश्य ने एक नए युग की शुरुआत का उद्घोष किया था.संगमप्रेम त्रिकोण, हिंदी फिल्मों का पसंदीदा विषय रहा है और इस पर अब तक सैंकड़ों फिल्में बन चुकी है पर आज भी अगर प्रेम त्रिकोण आधारित फिल्मों को जब जिक्र छिड़ता है तो मुंह से निकलने वाला पहला नाम जिस फिल्म का होता है वो है संगम.श्री 420देश की आजादी के बाद के कुछ वर्ष में बनने वाली फिल्मों पर समाजवाद का असर बहुत गहराई से देखने को मिलता है.कुछ कुछ होता हैकॉलेज के रोमांस और दोस्ती और प्यार को केंद्र में रख कर बनी इस फिल्म को नौजवानों ने हाथो हाथ लिया.

🧠 अब GK में परखें

🛡️ SANGOPANG ज्ञानकोष · संपादकीय समीक्षा: अक्टूबर 2026
कोई त्रुटि/विसंगति हो तो कृपया बताएं!