कॉलेज के रोमांस और दोस्ती और प्यार को केंद्र में रख कर बनी इस फिल्म को नौजवानों ने हाथो हाथ लिया.
विस्तार
जतिन ललित का संगीत जबरदस्त हिट हुआ. फिल्म के गीत लिखे समीर ने. “कुछ कुछ होता है”, “कोई मिल गया” और “तुझे याद ना मेरी आई” जैसे गीत बच्चे बच्चे की जुबान पर चढ़ गए. शाहरुख खान और काजोल की जोड़ी ने परदे पर एक जादुई तिलिस्म रचा जिसके जादू अब भी बॉक्स ऑफिस पर बरकरार है.
सलमान खान, रानी मुखर्जी, अनुपम खेर, फरीदा जलाल, जॉनी लीवर और अर्चना पूरन सिंह ने फिल्म में अन्य मुख्य भूमिकाएं निभाई.फिल्म ने सर्वश्रेष्ठ फिल्म, सर्वश्रेष्ठ निर्देशक, सर्वश्रेष्ठ अभिनेता और सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री समेत आठ फिल्मफेयर पुरस्कार अपने नाम किये. इसके अतिरिक्त इसे दो राष्ट्रीय पुरस्कार भी मिले. फिल्म को बॉलीवुड की सबसे कामयाब फिल्मों में से एक गिना जाता है.
आज भी यह फिल्म प्रेमियों दिलों की धडकनों को तेज कर देती है और बेसाख्ता मुंह से निकल पड़ता है - कुछ कुछ होता है.
दूसरे नाम और खोज-शब्द
जुड़े विषय
🧠 अब GK में परखें
🛡️ SANGOPANG ज्ञानकोष · संपादकीय समीक्षा: अक्टूबर 2026
कोई त्रुटि/विसंगति हो तो कृपया बताएं!
