SANGOPANG

शौर्य

Shaurya (2008) · सिनेमा

फिल्मसिनेमा
सार

भारतीय सेना में धार्मिक भेदभाव के विवादित विषय पर आधारित “शौर्य” एक बेहद विचारोतेजक फिल्म है.

प्रदर्शन वर्ष2008
निर्देशकसमर खान
संगीतअदनान सामी

विस्तार

वर्ष 2008 में प्रदर्शित “शौर्य” का निर्माण किया मोजरबेयर इंडिया लिमिटेड ने और निर्देशन किया समर खान ने. फिल्म की कहानी समर खान, जयदीप मल्होत्रा और अपर्णा मल्होत्रा ने मिल कर लिखी. फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास नहीं कर पायी पर समीक्षकों ने खुले दिल से फिल्म की तारीफ की.

फिल्म में मुख्य भूमिकाओं में थे राहुल बोस, मिनिषा लांबा, जावेद जाफरी, के. के. मेनन, अमृता राव, सीमा बिस्वास, दीपक डोबरियाल और आदित्य लखिया. सूत्रधार की भूमिका में थे शाहरुख खान. फिल्म का संगीत दिया अदनान सामी ने और गीत लिखे जावेद अख्तर ने.

फिल्म के कुछ दृश्यों पर सेना को कड़ी आपति थी काफी जद्दोजहद के बाद फिल्म प्रदर्शित हो पायी. “शौर्य” भारतीय सेना का एक अलग ही पहलू दर्शकों के सामने प्रस्तुत करती है जो हमें सोचने पर मजबूर कर देता है. हालांकि फिल्म को व्यावसायिक सफलता नहीं मिली फिर भी “शौर्य” एक महत्वपूर्ण फिल्म है जो कई जरूरी सवाल उठाती है.

दूसरे नाम और खोज-शब्द

Shauryashaurya movie

जुड़े विषय

🧠 अब GK में परखें

🛡️ SANGOPANG ज्ञानकोष · संपादकीय समीक्षा: अक्टूबर 2026
कोई त्रुटि/विसंगति हो तो कृपया बताएं!