अमिताभ बच्चन ने अपने फिल्मी कैरियर में हर तरह की भूमिकाएं निभाई है पर वर्ष 2009 में प्रदर्शित फिल्म “पा” में उन्होंने जो किरदार निभाया वो आज तक किसी हिंदी फिल्म अभिनेता ने नहीं निभाया था.
विस्तार
“चीनी कम” के जरिये अमिताभ को एक नए रूप में प्रदर्शित कर चुके आर. बाल्की ने एक बार फिर से उन्हें एक नए अवतार में पेश किया. अमिताभ फिल्म में प्रोजेरिया रोग से ग्रस्त एक बालक की भूमिका में थे.
प्रोजेरिया एक दुर्लभ बीमारी है जिसमे रोगी का शरीर पर उम्र का प्रभाव कई गुना तेजी से होता है और वह बाल्यावस्था में वृद्ध की तरह दिखाई देता है. “पा” का निर्माण किया सुनील मनचंदा ने और फिल्म के निर्देशन के साथ साथ लेखन का जिम्मा भी बाल्की ने उठाया.
दर्शकों को एक सुखद आश्चर्य हुआ जब उन्होंने अभिषेक बच्चन को फिल्म में अमिताभ बच्चन के पिता की भूमिका में देखा. फिल्म में अन्य मुख्य भूमिकाओं में थे विद्या बालन, अरुंधती नाग, परेश रावल, प्रतीक कटारे, स्वीनी खरे और सूत्रधार के रूप में जया बच्चन.
फिल्म का संगीत दिया दक्षिण के दिग्गज संगीतकार इलैया राजा ने और गीत लिखे स्वानंद किरकिरे ने. फिल्म में अपने बेहतरीन अभिनय के लिए अमिताभ बच्चन को सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का राष्ट्रीय पुरस्कार से नवाजा गया. इसी के साथ ही फिल्म को सर्वश्रेष्ठ हिंदी फिल्म और सर्वश्रेष्ठ मेकअप का राष्ट्रीय पुरस्कार भी मिला.
“पा” को फिल्मफेयर पुरस्कारों में भी सर्वश्रेष्ठ अभिनेता और सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के फिल्मफेयर पुरस्कार मिले. एक अनूठा विषय और उसका बेहद खूबसूरती के साथ प्रस्तुतीकरण दर्शकों को भी खूब पसंद आया और समीक्षकों के साथ साथ फिल्म को दर्शकों का भी खूब प्यार मिला.
दूसरे नाम और खोज-शब्द
जुड़े विषय
🧠 अब GK में परखें
🛡️ SANGOPANG ज्ञानकोष · संपादकीय समीक्षा: अक्टूबर 2026
कोई त्रुटि/विसंगति हो तो कृपया बताएं!
