राजस्थानी साहित्यकार विजयदान देथा कहानी कहने की अपनी अनोखी शैली के लिए प्रख्यात हैं.
विस्तार
“बिज्जी” के उपनाम से प्रसिद्ध देथा की कहानी “दुविधा” पर निर्देशक मणि कौल ने वर्ष 1973 में इसी नाम से एक फिल्म का निर्माण किया. वर्ष 2005 में निर्देशक अमोल पालेकर ने उसी कहानी को नए कलेवर में “पहेली” के रूप में दर्शकों के लिए प्रस्तुत किया. फिल्म का निर्माण गौरी खान, शाहरुख खान और संजीव चावला ने किया.
फिल्म की कहानी विजयदान देथा और अमोल पालेकर की थी, जबकि स्क्रीनप्ले और संवाद लिखे संध्या गोखले ने. एक भूत और एक विवाहिता स्त्री की प्रेम कहानी “पहेली”बॉक्स ऑफिस पर अच्छी शुरुआत के बाद भारत में कुछ खास व्यवसाय नहीं कर पायी. हालांकि विदेशों में फिल्म बेहद कामयाब रही.
शाहरुख खान, रानी मुखर्जी, जूही चावला, सुनील शेट्टी, अनुपम खेर, दिलीप प्रभावलकर अदिति गोवित्रीकर और राजपाल यादव ने फिल्म में मुख्य भूमिकाएं निभाई. विशेष भूमिका में अमिताभ बच्चन भी फिल्म का एक आकर्षण थे. फिल्म में सूत्रधार कठपुतलियो को अपनी आवाज दी नसीरुद्दीन शाह और रत्ना पाठक शाह ने. फिल्म के गीत लिखे गुलजार ने और संगीत दिया एम. एम.
क्रीम ने. “धीरे जलना”, “फिर रात कटी” और “कंगना रे” जैसे गीत काफी पसंद किये गए. फिल्म के लिए श्रेया घोषाल ने सर्वश्रेष्ठ पार्श्वगायिका का राष्ट्रीय पुरस्कार जीता. गुलजार (गीतकार) और सोनू निगम (पार्श्वगायक) ने भी “पहेली” के लिए फिल्मफेयर पुरस्कार अपने नाम किये.
हालांकि फिल्म को ज्यादा व्यावसायिक सफलता नहीं मिली फिर भी अपनी कहानी, अभिनय और निर्देशन के बल पर “पहेली” दर्शकों को हमेशा याद रहेगी.
दूसरे नाम और खोज-शब्द
जुड़े विषय
🧠 अब GK में परखें
🛡️ SANGOPANG ज्ञानकोष · संपादकीय समीक्षा: अक्टूबर 2026
कोई त्रुटि/विसंगति हो तो कृपया बताएं!
