हिंदी फिल्म इतिहास के सर्वश्रेष्ठ निर्देशकों में से एक गुलजार की वर्ष 1996 में प्रदर्शित फिल्म “माचिस” पंजाब के आतंकवाद की पृष्ठभूमि में पुलिसिया अत्याचारों से तंग आ कर बागी बनने वाले नौजवानों की कहानी कहती थी.
विस्तार
फिल्म की कहानी खुद गुलजार ने लिखी और “माचिस” का निर्माण किया आर. वी. पंडित ने. “माचिस” दर्शकों और समीक्षकों दोनों को खूब पसंद आई. फिल्म में चंद्रचूड सिंह (पहली फिल्म), तब्बू, ओम पुरी, कुलभूषण खरबंदा, जिम्मी शेरगिल (पहली फिल्म), राज जुत्शी, कंवलजीत सिंह, सुनील सिन्हा, रवि गोसाईं, एस. एम.
जहीर, नवनिंदर बहल, अमरीक गिल और बनवारी तनेजा ने मुख्य किरदार निभाए. फिल्म के गीत लिखे गुलजार ने और उन्हें सुरों से सजाया प्रतिभाशाली संगीतकार विशाल भारद्वाज ने (पहली फिल्म). फिल्म का संगीत बेहद लोकप्रिय हुआ.
“चप्पा चप्पा चरखा चले”, “छोड़ आये हम वो गलियां”, “पानी पानी रे”, “तुम गए सब गया” और “याद ना आये कोई” जैसे गीत संगीत प्रेमी आज भी बड़े चाव से सुनते हैं. विशाल भारद्वाज को अपनी सुरीली रचनाओं के लिए सर्वश्रेष्ठ नवोदित संगीतकार का फिल्मफेयर पुरस्कार प्राप्त हुआ.
तब्बू को फिल्म में अपने भावप्रवण अभिनय के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का राष्ट्रीय पुरस्कार मिला इसी के साथ साथ “माचिस” को सर्वश्रेष्ठ मनोरंजक फिल्म के राष्ट्रीय पुरस्कार से भी नवाजा गया. विशाल के जादुई संगीत, गुलजार के बेहतरीन निर्देशन और कलकारों की उम्दा अदाकारी के लिए “माचिस” को हमेशा याद रखा जाएगा.
दूसरे नाम और खोज-शब्द
जुड़े विषय
🧠 अब GK में परखें
🛡️ SANGOPANG ज्ञानकोष · संपादकीय समीक्षा: अक्टूबर 2026
कोई त्रुटि/विसंगति हो तो कृपया बताएं!
