SANGOPANG

साथिया

Saathiya (2002) · सिनेमा

फिल्मसिनेमा
सार

वर्ष 2002 में प्रदर्शित हुई फिल्म “साथिया” से बॉलीवुड में एक बेहद प्रतिभावान निर्देशक शाद अली ने अपना फिल्मी सफर शुरू किया.

प्रदर्शन वर्ष2002
निर्देशकशाद अली
संगीतए.आर. रहमान

विस्तार

मशहूर निर्देशक मुजफ्फर अली के पुत्र शाद अली की पहली ही फिल्म में उन्हें बॉलीवुड के प्रतिष्ठित बैनर यशराज फिल्म्स का साथ मिला. “साथिया” मणिरत्नम निर्देशित तमिल फिल्म “अलाईपयुथे” का हिंदी रीमेक थी. फिल्म की कहानी और स्क्रीनप्ले मणिरत्नम का था और संवाद लिखे गुलजार ने. फिल्म के निर्माता थे बॉबी बेदी.

फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी सफलता हासिल की. विवेक ओबरॉय, रानी मुखर्जी, संध्या मृदुल, तनूजा, सतीश शाह, शरत सक्सेना, स्वरुप संपत और वीरेन्द्र सक्सेना मुख्य भूमिकाओं में थे. शाहरुख खान, तब्बू और शमिता शेट्टी ने फिल्म में अतिथि भूमिकाएं निभाई. फिल्म का संगीत जबरदस्त हिट हुआ.

गुलजार के दिल को छू लेने वाले अल्फाजों को उतनी ही खूबसूरत धुनों से सजाया ऐ. आर. रहमान ने. “साथिया”, “चुपके से”, “ऐ उडी उडी”, “ओ हमदम सुनियो रे”, “छलका” और “मेरा यार मिला दे” जैसे गीत युवा वर्ग में बेहद लोकप्रिय हुए. फिल्म के लिए गुलजार और ए आर रहमान ने फिल्मफेयर पुरस्कार जीते.

इनके समेत “साथिया” ने कुल छह फिल्मफेयर पुरस्कार अपने नाम किये. अपने कर्णप्रिय संगीत, शानदार कहानी और कुशल निर्देशन के बल पर “साथिया” हमेशा हिंदी सिने प्रेमियों की पसंदीदा फिल्मों में से एक बनी रहेगी.

दूसरे नाम और खोज-शब्द

Saathiyasathiyaओ हमदम सुनियो रेछलकामेरा यार मिला दे

जुड़े विषय

🧠 अब GK में परखें

🛡️ SANGOPANG ज्ञानकोष · संपादकीय समीक्षा: अक्टूबर 2026
कोई त्रुटि/विसंगति हो तो कृपया बताएं!