SANGOPANG

अर्थ

Arth (1982) · सिनेमा

फिल्मसिनेमा
सार

हिंदी फिल्म इतिहास की बेहतरीन फिल्मों में से एक “अर्थ” वर्ष 1982 में आई.

प्रदर्शन वर्ष1982
निर्देशकमहेश भट्ट
संगीतजगजीत सिंह, चित्रा सिंह

विस्तार

फिल्मकार महेश भट्ट ने अपने और फिल्म अभिनेत्री परवीन बॉबी के संबन्धों को आधार बना कर इस फिल्म की कहानी लिखी. विवाहेतर संबंधो पर आधारित “अर्थ” का स्क्रीनप्ले लिखने में महेश भट्ट का साथ दिया सुजीत सेन ने. फिल्म के निर्माता थे कुलजीत पाल.

अर्थ को हमेशा हिंदी फिल्म उद्योग की दो सबसे प्रतिभवान अभिनेत्रियों की जुगलबंदी के लिए याद रखा जाएगा. शबाना आजमी और स्मिता पाटिल. फिल्म में इनका साथ निभाया कुलभूषण खरबंदा, राज किरण, रोहिणी हटंगड़ी, गुलशन ग्रोवर, सिद्धार्थ काक, मजहर खान, दीना पाठक, ओम शिवपुरी और दिलीप ताहिल ने. अर्थ का हर गीत हिंदी फिल्म संगीत की अनमोल धरोहर है.

फिल्म में बेहद खूबसूरत अल्फाजों में गीत लिखे कैफी आजमी, राजेंद्र नाथ “रहबर” और इफ्तिखार इमाम सिद्दीकी ने और गजल सम्राट जगजीत सिंह ने अपनी जीवन संगिनी चित्रा के साथ फिल्म का संगीत दिया.

“तुम इतना जो मुस्कुरा रहे हो”, “झुकी झुकी सी नजर बेकरार है के नहीं”, “कोई ये कैसे बताये की वो तनहा क्यों है” और “तेरी खुशबू में बसे खत” जैसे गीत आज भी संगीत प्रेमियों के कानो में शहद घोलते हैं. फिल्म ने सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री और सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री समेत तीन फिल्मफेयर पुरस्कार अपने नाम किये.

हिंदी फिल्मों के इतिहास में आत्मकथा आधारित फिल्मों में “अर्थ” का नाम हमेशा अग्रणी रहेगा.

परखें: परीक्षा जैसे सवाल

फिल्म distribution का अर्थ क्या है?

फिल्म distribution का अर्थ क्या है?

दूसरे नाम और खोज-शब्द

Artharth filmतुम इतना जो मुस्कुरा रहे होझुकी झुकी सी नजरतेरी खुशबू में बसे खत

जुड़े विषय

🧠 अब GK में परखें

🛡️ SANGOPANG ज्ञानकोष · संपादकीय समीक्षा: अक्टूबर 2026
कोई त्रुटि/विसंगति हो तो कृपया बताएं!