SANGOPANG

फिर हेरा फेरी

Phir Hera Pheri (2006) · सिनेमा

फिल्मसिनेमा
सार

“फिर हेराफेरी” वर्ष 2000 में प्रदर्शित सफल फिल्म “हेरा फेरी” का अगला भाग थी.

प्रदर्शन वर्ष2006
निर्देशकनीरज वोरा
संगीतहिमेश रेशमिया

विस्तार

इस फिल्म में निर्देशन की कमान नीरज वोहरा ने संभाली और फिल्म का निर्माण किया फिरोज नाडियाडवाला ने. फिल्म की कहानी स्वयं नीरज वोहरा ने लिखी. वर्ष 2006 में अपने प्रदर्शन के साथ ही फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अपनी कामयाबी का परचम लहरा दिया. “फिर हेरा फेरी” अपने पहले भाग “हेरा फेरी” से ज्यादा कामयाब हुई.

पिछली फिल्म के तीनों मुख्य पात्र बाबू राव, श्याम और राजू के कारनामे इस फिल्म में भी मौजूद थे जिन्होंने दर्शकों को पेट पकड़ कर हंसने पर मजबूर कर दिया.

फिल्म की मुख्य भूमिकाओं में थे अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी, परेश रावल, बिपाशा बासु, रिमी सेन, राजपाल यादव, जॉनी लीवर, शरत सक्सेना, रवि किशन, दिनेश हिंगू, मनोज जोशी, मिलिंद गुनाजी और सुरेश मेनन. फिल्म के गीत लिखे समीर ने और संगीत दिया हिमेश रेशमिया ने. “ऐ मेरी जोहराजबीं” और “कितने अरमान” गीत युवा दर्शकों को काफी पसंद आये.

फिल्म के संवादों और कॉमिक टाइमिंग ने दर्शकों को खूब गुदगुदाया. फिल्म की सफलता को देखते हुए इसके अगले भाग का निर्माण भी चल रहा है.

दूसरे नाम और खोज-शब्द

Phir Hera Pherifir hera pheriफिर हेराफेरीकितने अरमान

जुड़े विषय

🧠 अब GK में परखें

🛡️ SANGOPANG ज्ञानकोष · संपादकीय समीक्षा: अक्टूबर 2026
कोई त्रुटि/विसंगति हो तो कृपया बताएं!