SANGOPANG

दिल है कि मानता नहीं

Dil Hai Ki Manta Nahin (1991) · सिनेमा

फिल्मसिनेमा
सार

हॉलीवुड की फिल्मों से प्रेरणा ले कर हिंदी फिल्म जगत में कई सफल फिल्में बनी है.

प्रदर्शन वर्ष1991
निर्देशकमहेश भट्ट
संगीतनदीम-श्रवण

विस्तार

वर्ष 1991 में प्रदर्शित ‘दिल है की मानता नहीं’ की कहानी “हॉलीवुड की 1934 में प्रदर्शित मशहूर फिल्म”ईट हैपंड वन नाईट“और 1956 की राज कपूर नर्गिस की हिट फिल्म” चोरी चोरी “पर आधारित थी. निर्देशक महेश भट्ट और निर्माता गुलशन कुमार की इस फिल्म ने टिकट खिड़की पर आशातीत सफलता हासिल की.

फिल्म की कहानी और स्क्रीनप्ले लिखा रॉबिन भट्ट ने और संवाद लिखे शरद जोशी ने. फिल्म में मुख्य भूमिकाएं निभाई आमिर खान, पूजा भट्ट, अनुपम खेर, टीकू तलसानिया, समीर चित्रे, राकेश बेदी, वीरेन्द्र सक्सेना, अवतार गिल, मुश्ताक खान, जावेद खान, राजेश पुरी और दीपक तिजोरी (विशेष भूमिका) ने.

फिल्म के गीत लिखे फैज अनवर, समीर, रानी मालिक और अजीज खान ने और उन्हें बेहद कर्णप्रिय धुनों में बांधा नदीम-श्रवण ने.

फिल्म का संगीत बेहद कामयाब हुआ.” दिल है की मानता नहीं “,” अदाएं भी है “,” दुल्हन तू दूल्हा मैं “,” मैंनू इश्क दा लगया रोग “,” ओ मेरे सपनों के सौदागर “और” तू प्यार है किसी और का “जैसे गीतों ने संगीत रसिकों के मन को मोह लिया.

फिल्म के लिए अनुराधा पौंडवाल को सर्वश्रेष्ठ पार्श्व गायिका का फिल्मफेयर पुरस्कार भी प्राप्त हुआ. फिल्म की खासियत थी महेश भट्ट का निर्देशन जिन्होंने बेहद खूबसूरती से प्यार की मासूमियत को परदे पर पेश किया और आमिर खान और पूजा भट्ट का उम्दा अभिनय.

मधुर संगीत, शानदार अभिनय और कुशल निर्देशन” दिल है के मानता नहीं " को एक सफल फिल्म बनाते हैं.

दूसरे नाम और खोज-शब्द

Dil Hai Ki Manta NahinDil Hai Ke Manta Nahin. O Mere Sapno Ke Saudagarदिल है की मानता नहींईट हैपंड वन नाईटअदाएं भी है

जुड़े विषय

🧠 अब GK में परखें

🛡️ SANGOPANG ज्ञानकोष · संपादकीय समीक्षा: अक्टूबर 2026
कोई त्रुटि/विसंगति हो तो कृपया बताएं!