SANGOPANG

हेरा फेरी

Hera Pheri (2000) · सिनेमा

फिल्मसिनेमा
सार

निर्माता ऐ.

प्रदर्शन वर्ष2000
निर्देशकप्रियदर्शन
संगीतअनु मलिक

विस्तार

जी. नाडियाडवाला और निर्देशक प्रियदर्शन की वर्ष 2000 में आई फिल्म “हेरा फेरी” हिंदी फिल्म उद्योग की सर्वश्रेष्ठ कॉमेडी फिल्मों में से एक मानी जाती है. “हेरा फेरी” वर्ष 1989 में प्रदर्शित हुई सफल मलयालम फिल्म “रामजी राव स्पीकिंग” का हिंदी री- मेक थी. इस फिल्म ने बॉलीवुड में कॉमेडी फिल्मों की परम्परा को फिर से स्थापित किया.

फिल्म की कहानी सिद्दीक, लाल और आनंद वर्धन ने लिखी थी जबकि स्क्रीनप्ले लिखा नीरज वोहरा ने. दर्शकों को बाबू राव (परेशरावल), श्याम (सुनील शेट्टी) और राजू (अक्षय कुमार) के किरदार इतने भाये की फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर नोटों की बारिश कर दी.

फिल्म में तब्बू, नम्रता शिरोडकर ( अतिथि भूमिका ), गुलशन ग्रोवर, ओम पुरी, कुलभूषण खरबंदा, मुकेश खन्ना, असरानी, कश्मीर शाह, मुश्ताक खान, रजाक खान और सुलभा आर्य ने मुख्य भूमिकाएं निभाई. फिल्म के गीत लिखे समीर ने और संगीत दिया अनु मालिक ने. फिल्म का संगीत अधिक लोकप्रिय नहीं हुआ.

“हेरा फेरी” को याद किया जाएगा परेश रावल के लाजवाब अभिनय के लिए. समीक्षकों का मानना है की हास्य भूमिका में यह परेश रावल का सर्वश्रेष्ठ अभिनय था. उस वर्ष के सभी नामी गिरामी पुरस्कार “बाबू राव” की भूमिका निभाने के लिए परेश रावल की ही झोली में गए.

प्रियदर्शन को इस फिल्म के बाद बॉलीवुड में हास्य फिल्मों के निर्देशक के रूप में ही जाना जाने लगा. इसकी सफलता से प्रेरित हो कर फिल्म का दूसरा भाग “फिर हेराफेरी” के नाम से बनाया गया, यह फिल्म भी सुपरहिट हुई.

दूसरे नाम और खोज-शब्द

Hera Pheriheraferiहेराफेरीबाबू भैया

जुड़े विषय

🧠 अब GK में परखें

🛡️ SANGOPANG ज्ञानकोष · संपादकीय समीक्षा: अक्टूबर 2026
कोई त्रुटि/विसंगति हो तो कृपया बताएं!