जुड़वां भाइयों पर तो हिंदी सिनेमा में कई फिल्में बनी थी पर जुड़वां बहनों की कहानी को पहली बार परदे पर उतारा निर्माता जी.
विस्तार
पी. सिप्पी और निर्देशक रमेश सिप्पी ने. हिंदी फिल्मों की सर्वश्रेष्ठ नायिका प्रधान फिल्मों में से एक “सीता और गीता” सन 1972 में रिलीज हुई और बॉक्स ऑफिस पर छा गयी. सन 1967 की हिट फिल्म “राम और श्याम” के इस नारी संस्करण में नायिका हेमा मालिनी ने परदे पर कहर बरपा दिया और दर्शकों को अपना दीवाना बना दिया.
फिल्म की कहानी लिखी थी सलीम-जावेद और सतीश भटनागर ने. हेमा मालिनी का साथ फिल्म में निभाया था धर्मेन्द्र, संजीव कुमार, मनोरमा, सत्येन्द्र कपूर, प्रतिमा देवी, कमल कपूर, रतनमाला, राधिका रानी, असरानी और रुपेश कुमार ने. फिल्म का संगीत दिया थे आर.डी. बर्मन ने और गीत लिखे थे आनंद बक्षी ने. फिल्म के संगीत को बेहद पसंद किया गया.
“हवा के साथ साथ”, “अभी तो हाथ में जाम है” और “जिन्दगी है खेल” जैसे गीत संगीत प्रेमियों को बहुत पसंद आये.
जबरदस्त ड्रामा, बेहतरीन अभिनय, उत्कृष्ट निर्देशन और मजेदार हास्य दृश्यों से सजी हुई “सीता और गीता” आज भी अगर सबसे ज्यादा याद की जाती है तो हेमा मालिनी के कारण.फिल्म में दोहरी भूमिका में हेमा मालिनी ने यादगार अभिनय किया और इसके लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का फिल्मफेयर पुरस्कार भी मिला.
दूसरे नाम और खोज-शब्द
जुड़े विषय
🧠 अब GK में परखें
🛡️ SANGOPANG ज्ञानकोष · संपादकीय समीक्षा: अक्टूबर 2026
कोई त्रुटि/विसंगति हो तो कृपया बताएं!
