सन 1976 की इस सबसे कामयाब फिल्म में नायक मनोज कुमार ने “भारत” की अपनी छवि से इतर एक दस नम्बरी गुंडे की भूमिका निभा कर सबको चौंका दिया.
विस्तार
निर्माता और निर्देशक मदन मोहला की इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अप्रितम सफलता हासिल की. फिल्म की कहानी लिखी अली रजा ने और स्क्रीन प्ले लिखा ध्रुव चटर्जी ने. फिल्म की कहानी एक दस नम्बरी गुंडे (मनोज कुमार) पर केन्द्रित थी. फिल्म में खोया पाया फार्मूले का भी कामयाबी से इस्तेमाल किया गया था.
फिल्म में मुख्य भूमिकाएं निभाई मनोज कुमार, हेमा मालिनी, प्रेमनाथ, प्राण, बिंदु, कामिनी कौशल, ओम शिवपुरी और डेविड अब्राहम ने. फिल्म के गीत लिखे मजरूह सुल्तानपुरी ने और संगीत दिया था लक्ष्मीकांत-प्यारेलाल ने.
“दिलरुबा दिल्लीवाली”, “मुझे दर्द रहता है”, “प्रेम का रोग बड़ा बुरा” और फिल्म का शीर्षक गीत “ये दुनिया एक नम्बरी तो मैं दस नम्बरी” जैसे गीत बेहद पसंद किये गए और संगीत भी फिल्म जितना ही कामयाब हुआ. फिल्म का स्क्रीनप्ले बेहद कसावट लिए हुआ था. फिल्म सत्तर के दशक की दसवीं सबसे सफल फिल्म है.
दूसरे नाम और खोज-शब्द
जुड़े विषय
🧠 अब GK में परखें
🛡️ SANGOPANG ज्ञानकोष · संपादकीय समीक्षा: अक्टूबर 2026
कोई त्रुटि/विसंगति हो तो कृपया बताएं!
