एक कामयाब फिल्म के बाद उस सफलता को बरकरार रखना एक बड़ी चुनौती होता है और ऐसी ही चुनौती से रूबरू थे निर्माता विधु विनोद चोपड़ा और निर्देशक राजकुमार हीरानी.
विस्तार
इस जोड़ी की पहली फिल्म “मुन्नाभाई एम.बी.बी.एस.” बेहद कामयाब थी ऐसे में दर्शकों का इनसे उम्मीदें लगाना भी लाजमी था. हीरानी, सार्थक मनोरंजन वाली फिल्मों के हिमायती हैं और सन 2006 में प्रदर्शित हुई उनकी फिल्म “लगे रहो मुन्नाभाई” ने दर्शकों को मनोरंजन के साथ-साथ “गांधीवाद” का पाठ भी नए तरीके से याद दिलाया.
बॉक्स ऑफिस पर फिल्म को आशातीत सफलता मिली और आलोचकों व समीक्षकों ने भी दिल खोल कर फिल्म की तारीफ की. मुन्नाभाई सीरीज के इस सीक्वेल ने मूल फिल्म से भी अधिक कामयाबी पायी.
फिल्म में मुख्य भूमिकाएं निभाई संजय दत्त, विद्या बालन, अरशद वारसी, बोमन ईरानी, जिम्मी शेरगिल, दिया मिर्जा, कुलभूषण खरबन्दा, सौरभ शुक्ला और दिलीप प्रभवलकर (महात्मा गांधी की भूमिका ) ने. फिल्म का संगीत दिया शांतनु मोइत्रा ने और गीत लिखे स्वानंद किरकिरे ने. फिल्म के गीतों के लिए स्वानंद किरकिरे को राष्ट्रीय पुरस्कार भी प्राप्त हुआ.
फिल्म की कहानी लिखी विधु विनोद चोपड़ा और राजकुमार हीरानी ने और स्क्रीनप्ले में हीरानी का साथ निभाया अभिजात जोशी ने. यह पहली हिंदी फिल्म थी जिसका प्रदर्शन संयुक्त राष्ट्र में हुआ. फिल्म ने चार राष्ट्रीय, चार आईफा, छह जी सिने अवार्ड्स, चार फिल्मफेयर और छः स्क्रीन पुरस्कारों सहित ढेरों अवार्ड्स जीते.
फिल्म ने देश में “गांधीगिरी” की एक नयी लहर पैदा कर दी और अहिंसा और सत्याग्रह का महत्व युवा पीढ़ी को समझाया.
दूसरे नाम और खोज-शब्द
जुड़े विषय
🧠 अब GK में परखें
🛡️ SANGOPANG ज्ञानकोष · संपादकीय समीक्षा: अक्टूबर 2026
कोई त्रुटि/विसंगति हो तो कृपया बताएं!
