SANGOPANG

मिस्टर इंडिया

Mr. India (1987) · सिनेमा

फिल्मसिनेमा
सार

भारतीय सिनेमा के यादगार खल पात्रों में यदि “गब्बर सिंह” के मुकाबले में कोई पात्र ठहरता है तो वो है “मोगेम्बो”.

प्रदर्शन वर्ष1987
निर्देशकशेखर कपूर
संगीतलक्ष्मीकांत-प्यारेलाल

विस्तार

सन 1987 में प्रदर्शित हुई फिल्म “मिस्टर इंडिया” का यह खलनायक जब खुश होता तो कहता “मोगेम्बो खुश हुआ” और जब फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर सफलता का परचम लहराया तो सिनेमा हॉल से बाहर निकलने वाले हर दर्शक की जुबान पर बस यही संवाद था.

निर्माता बोनी कपूर और निर्देशक शेखर कपूर की यह फिल्म अपने समय में बेहद चर्चित रही थी. फिल्म भारतीय फिल्म उद्योग की चुनिंदा साइंस फिक्शन फिल्मों में से एक है. फिल्म का नायक एक अविष्कार के जरिये गायब होने की शक्ति पा लेता है जिसके जरिये वो देश के दुश्मनों का खत्म कर देता है.

अनिल कपूर, श्रीदेवी, अमरीश पुरी, सतीश कौशिक, अन्नू कपूर, अजीत वाच्छानी, शरत सक्सेना, अशोक कुमार, हरीश पटेल, आफताब शिवदासानी, अब्बास खान और बॉब क्रिस्टो की मुख्य भूमिकाओं वाली यह फिल्म सुप्रसिद्ध लेखक द्वय सलीम-जावेद की एक साथ आखिरी फिल्म थी. फिल्म का संगीत था लक्ष्मीकांत-प्यारेलाल का और गीत लिखे थे जावेद अख्तर ने.

फिल्म का संगीत, संगीत प्रेमियों के अपेक्षाओं पर खरा उत्तरा और “हवा हवाई”, “जिन्दगी की यही रीत है”, “काटे नहीं कटते ये दिन ये रात” जैसे गीत जबरदस्त लोकप्रिय हुए. गायिका कविता कृष्णमूर्ति ने इसी फिल्म से सफलता का स्वाद चखा.

उनका गाया गीत “हवा हवाई” बेहद पसंद किया गया और आज भी श्रीदेवी को लोग इस नाम से जानते हैं. फिल्म बच्चों में बहुत लोकप्रिय हुई और आज तक सर्वश्रेष्ठ हिंदी बाल फिल्मों में से एक गिनी जाती है.

दूसरे नाम और खोज-शब्द

Mr. Indiamistar Indiaमोगेम्बोमोगेम्बो खुश हुआहवा हवाई

जुड़े विषय

🧠 अब GK में परखें

🛡️ SANGOPANG ज्ञानकोष · संपादकीय समीक्षा: अक्टूबर 2026
कोई त्रुटि/विसंगति हो तो कृपया बताएं!