SANGOPANG

दबंग

Dabangg (2010) · सिनेमा

फिल्मसिनेमा
सार

मल्टीप्लेक्स सिनेमाओं के चलन के बाद हिंदी सिनेमा में नायक की परिभाषा ही बदल गयी.

प्रदर्शन वर्ष2010
निर्देशकअभिनव कश्यप
संगीतसाजिद-वाजिद, ललित पंडित

विस्तार

सत्तर से नब्बे के दशक का वो नायक जो पल में पंद्रह-बीस गुंडों को धूल चटा देता था अब नजर नहीं आता था और रोमांटिक-चॉकलेटी नायक परदे पर छा गया पर 2010 में निर्माता अरबाज खान और निर्देशक अभिनव कश्यप की फिल्म “दबंग” में फिर से सिनेमा के रुपहले पर्दे पर “चुलबुल पांडे” के रूप में उसी सुपर हीरो की वापसी हुई.

एकल स्क्रीन और मल्टीप्लेक्स, दोनों ही जगह पर इस फिल्म ने सफलता की ऐसी आंधी चलाई की पहले के सभी कीर्तिमान ध्वस्त हो गए. फिल्म ने हिंदी सिने इतिहास में पहले दिन और पहले हफ्ते में सबसे ज्यादा व्यवसाय के नए रेकॉर्ड्स स्थापित कर दिए ( बाद में ये रिकॉर्ड सलमान खान की ही “बॉडीगार्ड” ने तोड़े ).

“दबंग” की कहानी लिखी दिलीप शुक्ला और अभिनव कश्यप ने और सलमान खान, सोनाक्षी सिन्हा ( पहली फिल्म ), विनोद खन्ना, डिम्पल कपाडिया, अरबाज खान, माही गिल, सोनू सूद, मलाईका अरोड़ा खान, महेश मांजरेकर, अनुपम खेर, टीनू आनंद और मुरली शर्मा की मुख्य भूमिकाओं वाली इस फिल्म का संगीत दिया साजिद-वाजिद और जतिन पंडित ( एक गीत - मुन्नी बदनाम हुई ) और गीत लिखे फैज अनवर, जलीस शेरवानी और जतिन पंडित ने.

फिल्म का संगीत बेहद लोकप्रिय हुआ, खासतौर पर “मुन्नी बदनाम हुई”, “हुड हुड दबंग दबंग” और “तेरे मस्त मस्त दो नैन”. फिल्म को छः फिल्मफेयर, सात स्क्रीन, नौ जी सिने अवार्ड्स और दस आईफा पुरस्कार मिले साथ ही इसे सर्वश्रेष्ठ लोकप्रिय फिल्म का राष्ट्रीय पुरस्कार भी मिला.

फिल्म ने जहां एक बार फिर से सलमान खान को कामयाबी की बुलंदियों पर पहुंचा दिया वहीं हिंदी सिनेमा को फिर से अपना “दबंग” नायक भी लौटाया.

दूसरे नाम और खोज-शब्द

Dabanggdabangमुन्नी बदनाम हुईतेरे मस्त मस्त दो नैनचुलबुल पांडे

जुड़े विषय

🧠 अब GK में परखें

🛡️ SANGOPANG ज्ञानकोष · संपादकीय समीक्षा: अक्टूबर 2026
कोई त्रुटि/विसंगति हो तो कृपया बताएं!