SANGOPANG

रोटी कपड़ा और मकान

Roti Kapda Aur Makaan (1974) · सिनेमा

फिल्मसिनेमा
सार

मनोज कुमार उन चुनिंदा निर्देशकों में से एक हैं जो समकालीन समस्याओं पर आधारित फिल्में बनाने के लिए जाने जाते है.

प्रदर्शन वर्ष1974
निर्देशकमनोज कुमार
संगीतलक्ष्मीकांत-प्यारेलाल

विस्तार

सन 1974 में प्रदर्शित हुई फिल्म का शीर्षक “रोटी कपडा और मकान”, उस दौर के एक प्रचलित नारे पर आधारित था. उस वक्त के भारत में जहां बेरोजगारी एक बड़ी समस्या थी, वहीं बढती महंगाई ने भी लोगों की नाक में दम कर रखा था.

भ्रष्ट राजनीति और कालाबाजारी के उस दौर में प्रदर्शित हुई फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अपनी कामयाबी की डंका बजा दिया. फिल्म दर्शकों को इतनी पसंद आई के यह साल की सबसे सफल फिल्म साबित हुई. हर भारतीय की जबान पर फिल्म का गाना “महंगाई मार गई” ऐसा चढ़ा की आज तक नहीं उतरा.

फिल्म का लेखन, निर्माण और निर्देशन मनोज कुमार ने किया. फिल्म में मनोज कुमार के साथ शशि कपूर, अमिताभ बच्चन, जीनत अमान, मौसमी चटर्जी, कृष्ण धवन, कामिनी कौशल, धीरज कुमार, मदन पुरी, धीरज कुमार, अरुणा ईरानी जैसे सितारे थे. फिल्म के संगीत बेहद कामयाब हुआ. लक्ष्मीकांत-प्यारेलाल के संगीत और संतोष आनंद और वर्मा मालिक के गीतों ने धूम मचा दी.

“मैं न भूलूंगा”, हाय हाय ये मजबूरी “,” और नहीं बस और नहीं “और सबसे बढ़कर” महंगाई मार गई “. फिल्म को सर्वश्रेष्ठ निर्देशक समेत तीन फिल्मफेयर पुरस्कार जीतने वाली” रोटी कपडा और मकान " मनोज कुमार की सर्वश्रेष्ठ फिल्मों में से एक गिनी जाती है.

दूसरे नाम और खोज-शब्द

Roti Kapda Aur Makaanroti kapda aur makaan filmरोटी कपडा और मकानमहंगाई मार गई

जुड़े विषय

राम तेरी गंगा मैलीभारतीय फिल्म निर्माण को एक नया आयाम देने वाले शो मैन राज कपूर ने इस फिल्म के जरिये अपने सबसे छोटे बेटे राजीव कपूर को हिंदी सिने दर्शकों के रूबरू करवाया.जॉनी मेरा नामसन 1970 में प्रदर्शित हुई “जॉनी मेरा नाम” को देव आनंद की बेहतरीन फिल्मों में गिना जाता है.कुलीहिंदी फिल्म जगत में यदि फार्मूला फिल्में बनाने की महारत किसी निर्देशक में थी तो वो थे मनमोहन देसाई.मैंने प्यार कियासाफ सुथरी और पारिवारिक फिल्में बनाने के लिए प्रख्यात बैनर “राजश्री फिल्म्स” की कमान जब 1989 में सूरज बडजात्या के नौजवान हाथों में आई तो पहली बार राजश्री फिल्म्स ने बड़े बजट की फिल्मों की तरफ रुख किया और सूरज की निर्देशित पहली फिल्म “मैंने प्यार किया” ने ही बॉक्स ऑफिस पर कामयाबी की नई इबारत लिख डाली.

🧠 अब GK में परखें

🛡️ SANGOPANG ज्ञानकोष · संपादकीय समीक्षा: अक्टूबर 2026
कोई त्रुटि/विसंगति हो तो कृपया बताएं!