सन 1970 में प्रदर्शित हुई “जॉनी मेरा नाम” को देव आनंद की बेहतरीन फिल्मों में गिना जाता है.
विस्तार
फिल्म के निर्माता थे गुलशन रॉय और फिल्म का निर्देशन किया था देव आनंद के छोटे भाई विजय आनंद ने. फिल्म की कहानी दो बिछड़े भाइयों पर आधारित थी जिसे लिखा था विजय आनंद और के. आर. नारायण ने. फिल्म में मुख्य भूमिकाएं निभाई थी देव आनंद, हेमा मालिनी, प्राण, प्रेम नाथ, आई. एस.
जौहर, पद्मा खन्ना, सुलोचना और रंधावा ने. फिल्म का संगीत कल्याणजी-आनंदजी ने दिया था और गीत लिखे थे इन्दीवर ने. “पल भर के लिए कोई हमें प्यार कर ले”, “ओ मेरा राजा”, “नफरत करने वालों के सीने में”, “हुस्न के लाखों रंग” और “बाबुल प्यारे” जैसे गीतों के दम पर फिल्म के संगीत ने जबरदस्त कामयाबी हासिल की.
फिल्म का स्क्रीनप्ले और संपादन लाजवाब था. फिल्म के जरिये प्रेमनाथ ने परदे पर खलनायक के रूप में एक नयी पारी की शुरुआत की. फिल्म को सर्वश्रेष्ठ हास्य कलाकार का एक और संपादन और स्क्रीनप्ले के लिए विशेष फिल्मफेयर पुरस्कार मिले.
फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर साल की सबसे कामयाब फिल्म होने का गौरव पाया और आज भी थ्रिलर फिल्मों की बात चलने पर “जॉनी मेरा नाम” का नाम सबसे पहले लिया जाता है.
दूसरे नाम और खोज-शब्द
जुड़े विषय
🧠 अब GK में परखें
🛡️ SANGOPANG ज्ञानकोष · संपादकीय समीक्षा: अक्टूबर 2026
कोई त्रुटि/विसंगति हो तो कृपया बताएं!
