SANGOPANG

आन

Aan (1952) · सिनेमा

फिल्मसिनेमा
सार

हिंदी फिल्म इतिहास के सर्वश्रेष्ठ निर्देशकों में से एक महबूब खान द्वारा निर्मित और निर्देशित आन (1952) भारत की पहली टेक्नीकलर फिल्म थी.

प्रदर्शन वर्ष1952
निर्देशकमहबूब खान
संगीतनौशाद

विस्तार

बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने सफलता के झंडे गाड दिए और यह अपने समय की सबसे कामयाब फिल्म साबित हुई. फिल्म की कहानी एक राजकुमारी और एक गरीब लड़के की प्रेम कहानी पर आधारित थी. फिल्म में मुख्य भूमिकाएं निभाई थी दिलीप कुमार, निम्मी, प्रेमनाथ, मुराद, नादिरा (पहली फिल्म), मुकरी और कुक्कू ने. फिल्म की कहानी लिखी थी आर. एस.

चौधरी ने और संवाद लिखे थे एस. अली रजा ने. फिल्म का संगीत नौशाद का था और गीत लिखे थे शकील बंदायूनी ने. फिल्म के गीत खासे लोकप्रिय हुए थे. खासतौर पर “मान मेरा एहसान” और “दिल में छुपा के प्यार का तूफान ले चले”.

इस फिल्म से सिनेमा के रजतपट पर रंगों की ऐसी धूम मची की श्वेत श्याम सिनेमा बीते दिनों की बात हो गयी. फिल्म को दिलीप कुमार और नादिरा के अभिनय और महबूब खान के कुशल निर्देशन के कारण सदैव याद रखा जाएगा.

दूसरे नाम और खोज-शब्द

Aanaan filmमान मेरा एहसानदिल में छुपा के प्यार

जुड़े विषय

मैंने प्यार कियासाफ सुथरी और पारिवारिक फिल्में बनाने के लिए प्रख्यात बैनर “राजश्री फिल्म्स” की कमान जब 1989 में सूरज बडजात्या के नौजवान हाथों में आई तो पहली बार राजश्री फिल्म्स ने बड़े बजट की फिल्मों की तरफ रुख किया और सूरज की निर्देशित पहली फिल्म “मैंने प्यार किया” ने ही बॉक्स ऑफिस पर कामयाबी की नई इबारत लिख डाली.किस्मतबोम्बे टॉकीज निर्मित और ज्ञान मुखर्जी लिखित और निर्देशित किस्मत ४० के दशक की सबसे सफल फिल्म साबित हुई.जॉनी मेरा नामसन 1970 में प्रदर्शित हुई “जॉनी मेरा नाम” को देव आनंद की बेहतरीन फिल्मों में गिना जाता है.मुकद्दर का सिकंदरअमिताभ बच्चन के फिल्मी कैरियर में प्रकाश मेहरा वो नाम है जिसने उन्हें फर्श से अर्श तक पहुंचा दिया.

🧠 अब GK में परखें

🛡️ SANGOPANG ज्ञानकोष · संपादकीय समीक्षा: अक्टूबर 2026
कोई त्रुटि/विसंगति हो तो कृपया बताएं!