SANGOPANG

मैंने प्यार किया

Maine Pyar Kiya (1989) · सिनेमा

फिल्मसिनेमा
सार

साफ सुथरी और पारिवारिक फिल्में बनाने के लिए प्रख्यात बैनर “राजश्री फिल्म्स” की कमान जब 1989 में सूरज बडजात्या के नौजवान हाथों में आई तो पहली बार राजश्री फिल्म्स ने बड़े बजट की फिल्मों की तरफ रुख किया और सूरज की निर्देशित पहली फिल्म “मैंने प्यार किया” ने ही बॉक्स ऑफिस पर कामयाबी की नई इबारत लिख डाली.

प्रदर्शन वर्ष1989
निर्देशकसूरज बड़जात्या
संगीतराम लक्ष्मण

विस्तार

फिल्म में नए चेहरों को आजमाने का दाव काम कर गया और फिल्म सन 1989 की सबसे सफल फिल्म साबित हुई. सलमान खान और भाग्यश्री की जोड़ी ने दर्शकों के मन को मोह लिया और फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर रुपयों की बरसात कर दी. फिल्म की कहानी लिखी थी एस. एम्.

अहाले ने और संवाद लिखे थे खुद सूरज बडजात्या ने. निर्माता ताराचंद बडजात्या की इस फिल्म में अन्य मुख्य भूमिकाएं निभाई थी आलोक नाथ, रीमा लागू, लक्ष्मीकांत बेरडे, राजीव वर्मा, अजित वाच्छानी, परवीन दस्तूर और मोहनीश बहल ने. फिल्म में संगीत दिया था राम लक्ष्मण ने और गीत लिखे थे देव कोहली और असद भोपाली ने.

“दिल दीवाना बिन सजना के”, “आया मौसम दोस्ती का”, “कबूतर जा जा”, “आजा शाम होने आई”, “कहे तोसे सजना” और “अन्ताक्षरी” जैसे गीतों ने संगीत प्रेमियों को अपना दीवाना बना दिया. फिल्म ने सर्वश्रेष्ठ फिल्म, सर्वश्रेष्ठ नवोदित अभिनेता, सर्वश्रेष्ठ नवोदित अभिनेत्री और सर्वश्रेष्ठ संगीत समेत छह फिल्मफेयर पुरस्कारों पर कब्जा जमाया.

“मैंने प्यार किया” न केवल अस्सी के दशक की दूसरी सबसे कामयाब फिल्म है बल्कि यह फिल्म इतिहास की सबसे कामयाब फिल्मों में से भी एक है.

दूसरे नाम और खोज-शब्द

Maine Pyar Kiyamaine pyar kiya filmकबूतर जा जाआजा शाम होने आईदिल दीवाना बिन सजना के

जुड़े विषय

🧠 अब GK में परखें

🛡️ SANGOPANG ज्ञानकोष · संपादकीय समीक्षा: अक्टूबर 2026
कोई त्रुटि/विसंगति हो तो कृपया बताएं!