SANGOPANG

रतन

Rattan (1944) · सिनेमा

फिल्मसिनेमा
सार

साल 1944 में प्रदर्शित फिल्म रत्तन अपने समय की सबसे कामयाब फिल्मों में से एक थी.

प्रदर्शन वर्ष1944
निर्देशकएम. सादिक
संगीतनौशाद

विस्तार

कारदार स्टूडियो द्वारा निर्मित “रत्न” को प्रस्तुत किया था जैमिनी दीवान ने. एम. सादिक निर्देशित इस फिल्म की कहानी लिखी थी आर. एस. चौधरी और डी. एन. मधोक ने. फिल्म में मुख्य भूमिकाओं में थे स्वर्णलता, करण दीवान, अमीर बानो अजूरी, चंदा, गुलाब, मंजू, बद्री प्रसाद, राजकुमार शुक्ल और वास्ती. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर रिकार्ड तोड़ व्यवसाय किया.

फिल्म के गीत लिखे डी. एन. मधोक ने और संगीत दिया सुप्रसिद्ध संगीतकार नौशाद ने. फिल्म का संगीत जबरदस्त हिट रहा.

“अखियां मिला के जिया भरमा के”, “ओ जाने वाले बालमवा”, “अंगड़ाई तेरी है बहाना”, “परदेसी बालमा” और “मिल के बिछुड़ गयी अंखियां” जैसे गीत हर किसी की जुबान पे चढ़ गए और इस फिल्म ने नौशाद को वह ख्याति दिलवाई जिसके लिए वो जाने जाते हैं. यह शानदार कहानी, जीवंत अभिनय और मधुर संगीत का ही जादू था की.

“रत्न” साल की सबसे कामयाब और 40 के दशक की सबसे कामयाब पांच फिल्मों में से एक बन गयी.

दूसरे नाम और खोज-शब्द

Rattanratanरत्नअखियां मिला के जिया भरमा केअंगड़ाई तेरी है बहाना

जुड़े विषय

🧠 अब GK में परखें

🛡️ SANGOPANG ज्ञानकोष · संपादकीय समीक्षा: अक्टूबर 2026
कोई त्रुटि/विसंगति हो तो कृपया बताएं!