SANGOPANG

नागिन

Nagin (1954) · सिनेमा

फिल्मसिनेमा
सार

हिंदी फिल्म उद्योग में नाग और नागिन को केंद्र में रख कर कई लोकप्रिय फिल्में बनी है.

प्रदर्शन वर्ष1954
निर्देशकनंदलाल जसवंतलाल
संगीतहेमंत कुमार

विस्तार

राजकुमार कोहली की सत्तर के दशक की मल्टीस्टारर फिल्म “नागिन” से बहुत पहले सन 1954 में निर्माता महेंद्र शाह और निर्देशक नन्दलाल जसवंतलाल की फिल्म “नागिन” ने अपने प्रदर्शन के साथ ही दर्शकों के मन को मोह लिया था.

दो दुश्मन आदिवासी कबीलों के दो प्रेमियों की प्रेम कहानी पर आधारित “नागिन” की कहानी बिजॉय भट्टाचार्य ने लिखी और स्क्रीनप्ले लिखा हमीद बट ने. संवादों का जिम्मा उठाया राजेंद्र कृष्ण और रखन ने. फिल्म के गीत लिखे राजेंद्र कृष्ण ने और संगीत दिया हेमंत कुमार ने. फिल्म के सभी गीत बेहद लोकप्रिय हुए.

“मन डोले मेरा तन डोले”, “जादूगर सैयां छोडो मोरी बैयां”, “मेरा दिल ये पुकारे आजा”, “ले मैं तेरे वास्ते” “तेरे द्वार खड़ा एक जोगी” और “मेरा बदली में छुप गया चांद रे” जैसे गीतों ने संगीत प्रेमियों को झूमने पर मजबूर कर दिया. फिल्म में मुख्य भूमिकाओं में थे प्रदीप कुमार, वैजयंती माला, जीवन, रूबी मेयर, मुबारक, रामअवतार, एस. एल.

पूरी, कृष्ण कुमारी, कमल, और आई. एस. जौहर. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर आशातीत सफलता हासिल की और सन साल की सबसे कामयाब फिल्म होने का गौरव पाया. फिल्म 50 के दशक की सबसे कामयाब दस फिल्मों में से भी एक है.

दूसरे नाम और खोज-शब्द

Naginnagin filmमन डोले मेरा तन डोलेजादूगर सैयां छोडो मोरी बैयातेरे द्वार खड़ा एक जोगी

जुड़े विषय

बैजू बावरापचास के दशक की हिट म्यूजिकल फिल्म “बैजू बावरा” हिंदी फिल्म इतिहास की एक अनमोल धरोहर है.रतनसाल 1944 में प्रदर्शित फिल्म रत्तन अपने समय की सबसे कामयाब फिल्मों में से एक थी.जय संतोषी मांबाहर करीने से सजी चप्पलों की कतारें अन्दर प्रसाद, धूप और फूल मालाएं, जी नहीं जनाब ये किसी मंदिर का दृश्य नहीं था ये तो उन सिनेमाघरों का नजारा था जहां “जय संतोषी मां” फिल्म सन 1975 में प्रदर्शित हुई.कल हो ना होसत्तर के दशक की क्लासिक फिल्म “आनंद” से प्रेरित निर्माता यश जौहर और करण जौहर की फिल्म “कल हो ना हो” के जरिये निखिल आडवानी ने हिंदी फिल्म जगत में निर्देशक के रूप में अपना पहला कदम रखा.

🧠 अब GK में परखें

🛡️ SANGOPANG ज्ञानकोष · संपादकीय समीक्षा: अक्टूबर 2026
कोई त्रुटि/विसंगति हो तो कृपया बताएं!