SANGOPANG

जय संतोषी मां

Jai Santoshi Maa (1975) · सिनेमा

फिल्मसिनेमा
सार

बाहर करीने से सजी चप्पलों की कतारें अन्दर प्रसाद, धूप और फूल मालाएं, जी नहीं जनाब ये किसी मंदिर का दृश्य नहीं था ये तो उन सिनेमाघरों का नजारा था जहां “जय संतोषी मां” फिल्म सन 1975 में प्रदर्शित हुई.

प्रदर्शन वर्ष1975
निर्देशकविजय शर्मा
संगीतसी. अर्जुन

विस्तार

फिल्म समीक्षकों के सभी अनुमानों को धत्ता बत्ताते हुए फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर सफलता का एक नया अफसाना रच दिया. सन 1975 में “शोले” और “दीवार” जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों के सामने एक बेहद कम बजट की इस फिल्म ने चमत्कारी सफलता प्राप्त कर सभी को चौंका दिया.

फिल्म की कहानी उत्तर भारत में प्रचलित एक व्रत की कथा पर आधारित थी. फिल्म का निर्माण किया सतराम रोहेरा ने और निर्देशन की कमान संभाली विजय शर्मा ने. फिल्म में मुख्य भूमिकाएं निभाई भारत भूषण, कानन कौशल, आशीष कुमार, अनीता गुहा, त्रिलोक कपूर, रजनी बाला, बी.एम.

व्यास, दिलीप दत्त, लीला मिश्र, राजन हक्सर, प्द्मारानी, महिपाल, बेला बोस, मनहर देसाई और रामायण तिवारी ने. फिल्म का संगीत दिया थे सी. अर्जुन ने और गीत लिखे थे कवि प्रदीप ने.

मन्ना डे, उषा मंगेशकर, महेंद्र कपूर और स्वयं कवि प्रदीप की आवाजों में सजे फिल्म के सभी गीत बेहद लोकप्रिय हुए और आज भी संतोषी माता के मंदिरों में गाये जाते है.

“करती हूं तुम्हारा व्रत में”, “मैं तो आरती उतारूं रे”, “यहां वहां मत पूछों कहां कहां” और “मदद करो संतोषी माता” जैसे गीत आज भी संगीत प्रेमियों के दिलों को भक्ति भाव से भर देते हैं. फिल्म के प्रदर्शन से तब तक बेहद कम चर्चित देवी संतोषी माता घर-घर में पूजी जाने लगी.

दूसरे नाम और खोज-शब्द

Jai Santoshi Maamadad kro santoshi maataमैं तो आरती उतारूं रेजय संतोषी मातामदद करो संतोषी माता

जुड़े विषय

आजादभारतीय फिल्म इतिहास में अदाकारी के एक अजीम नाम दिलीप कुमार को फिल्म इंडस्ट्री में “ट्रेजडी किंग” के नाम से जाना जाता है.बैजू बावरापचास के दशक की हिट म्यूजिकल फिल्म “बैजू बावरा” हिंदी फिल्म इतिहास की एक अनमोल धरोहर है.रब ने बना दी जोड़ी“दिलवाले दुल्हनिया ले जायेंगें” और “मोहब्बतें” जैसे सुपर हिट फिल्में दे चुके निर्देशक आदित्य चोपड़ा से दर्शकों की बेहद उम्मीदें जुडी हुई थी और उन उम्मीदों पर खरा उतरते हुए वर्ष 2008 में प्रदर्शित “रब ने बना दी जोड़ी” के जरिये आदित्य ने सफलता की तिकड़ी पूरी की.नागिनहिंदी फिल्म उद्योग में नाग और नागिन को केंद्र में रख कर कई लोकप्रिय फिल्में बनी है.

🧠 अब GK में परखें

🛡️ SANGOPANG ज्ञानकोष · संपादकीय समीक्षा: अक्टूबर 2026
कोई त्रुटि/विसंगति हो तो कृपया बताएं!