“दिलवाले दुल्हनिया ले जायेंगें” और “मोहब्बतें” जैसे सुपर हिट फिल्में दे चुके निर्देशक आदित्य चोपड़ा से दर्शकों की बेहद उम्मीदें जुडी हुई थी और उन उम्मीदों पर खरा उतरते हुए वर्ष 2008 में प्रदर्शित “रब ने बना दी जोड़ी” के जरिये आदित्य ने सफलता की तिकड़ी पूरी की.
विस्तार
फिल्म का निर्माण आदित्य चोपड़ा ने अपने पिता यश चोपड़ा के साथ मिल कर किया. आदित्य ने ही फिल्म की कहानी भी लिखी. फिल्म में मुख्य भूमिकाएं निभाई चोपड़ा के पसंदीदा शाहरुख खान ने और उनका साथ निभाया नवोदित अभिनेत्री अनुष्का शर्मा, विनय पाठक, एम.के. रैना और मनमीत सिंह ने.
फिल्म का संगीत दिया संगीतकार जोड़ी सलीम-सुलेमान ने और फिल्म के गीत लिखे जयदीप साहनी ने. फिल्म का संगीत बेहद कामयाब रहा. “रब ने बना दी जोड़ी”, “तुझ में रब दिखता है” और “चांस पे डांस मार ले” जैसे गीतों को युवा दर्शकों ने हाथों हाथ लिया.
फिल्म के एक गीत “हम है राही प्यार के” में बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्रियां बिपाशा बासु, काजोल, लारा दत्ता, रानी मुखर्जी और प्रीति जिंटा अतिथि भूमिकाओं में नजर आई. शाहरुख खान को फिल्म में उनके बेहतरीन अभिनय के लिए अप्सरा पुरस्कार मिला साथ ही फिल्म ने दो फिल्मफेयर पुरस्कार भी अपने नाम किये.
फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ सफलता हासिल की. यह वर्ष 2008 की दूसरी सबसे कामयाब फिल्म और हिंदी फिल्म इतिहास की सर्वाधिक कामयाब पंद्रह फिल्मों में से एक है.
दूसरे नाम और खोज-शब्द
जुड़े विषय
🧠 अब GK में परखें
🛡️ SANGOPANG ज्ञानकोष · संपादकीय समीक्षा: अक्टूबर 2026
कोई त्रुटि/विसंगति हो तो कृपया बताएं!
