SANGOPANG

करण अर्जुन

Karan Arjun (1995) · सिनेमा

फिल्मसिनेमा
सार

निर्माता-निर्देशक राकेश रोशन अपनी फिल्मों का नाम अंग्रेजी के अक्षर “के” से रखने के लिए जाने जाते हैं, उनका मानना है की यह उनके लिए भाग्यशाली है.

प्रदर्शन वर्ष1995
निर्देशकराकेश रोशन
संगीतराजेश रोशन

विस्तार

वर्ष 1995 में प्रदर्शित हुई उनकी फिल्म “करण अर्जुन” में भी यह सिलसिला जारी रहा और फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर तगड़ी कमाई कर उनके विश्वास को कायम रखा. पुनर्जन्म की कहानी पर आधारित “करण अर्जुन” की कहानी लिखी सचिन भौमिक और रवि कपूर ने और फिल्म के संवाद लिखे अनवर खान ने.

फिल्म करण (सलमान खान) और अर्जुन (शाहरुख खान) कहानी थी जो की अपनी मां दुर्गा (राखी) पर हुए अत्याचारों का बदला लेने के लिए फिर से जन्म लेते हैं.

फिल्म में मुख्य भूमिकाएं निभाई शाहरुख खान और सलमान खान ( दोनों दोहरी भूमिकाओं में ) ने, और उनका साथ दिया काजोल, ममता कुलकर्णी, राखी, अमरीश पूरी, रणजीत, आसिफ शेख, अशोक सर्राफ, जॉनी लीवर, अर्जुन और जैक गौड़ ने. फिल्म का संगीत दिया राजेश रोशन ने और गीत लिखे इन्दीवर ने.

“सूरज कब दूर गगन से”, “जाती हूं मैं, जल्दी है क्या” जैसे गीत बहुत लोकप्रिय हुए. फिल्म को सर्वश्रेष्ठ संपादन और सर्वश्रेष्ठ एक्शन के लिए उस वर्ष का फिल्मफेयर पुरस्कार भी मिला. फिल्म वर्ष 1995 की दूसरी सबसे कामयाब फिल्म और भारतीय फिल्म उद्योग की सबसे कामयाब फिल्मों में से एक है.

दूसरे नाम और खोज-शब्द

Karan Arjunkaran arjun filmकर्ण अर्जुनजाती हूं मैंसूरज कब दूर गगन से

जुड़े विषय

देवदासहिंदी फिल्म इतिहास में शरतचंद्र चटोपाध्याय की कालजयी कृति “देवदास” पर आधारित अब तक तीन फिल्में बन चुकी हैं.कहो ना प्यार हैकहो ना प्यार है “रोशन परिवार” हिंदी फिल्म जगत के उन गिने चुने परिवारों में से एक है जिसकी तीन पीढियां फिल्मों से जुडी हुई हैं.हम साथ साथ हैंसाफ सुथरी और पारिवारिक फिल्मों के दर्शकों के लिए राजश्री प्रोडक्शंस एक जाना पहचाना नाम है.रब ने बना दी जोड़ी“दिलवाले दुल्हनिया ले जायेंगें” और “मोहब्बतें” जैसे सुपर हिट फिल्में दे चुके निर्देशक आदित्य चोपड़ा से दर्शकों की बेहद उम्मीदें जुडी हुई थी और उन उम्मीदों पर खरा उतरते हुए वर्ष 2008 में प्रदर्शित “रब ने बना दी जोड़ी” के जरिये आदित्य ने सफलता की तिकड़ी पूरी की.

🧠 अब GK में परखें

🛡️ SANGOPANG ज्ञानकोष · संपादकीय समीक्षा: अक्टूबर 2026
कोई त्रुटि/विसंगति हो तो कृपया बताएं!