साफ सुथरी और पारिवारिक फिल्मों के दर्शकों के लिए राजश्री प्रोडक्शंस एक जाना पहचाना नाम है.
विस्तार
राजश्री की फिल्में हमेशा भारतीय संस्कृति और सभ्यता को सिनेमा के परदे पर प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं. 1999 में प्रदर्शित हुई “हम साथ साथ हैं” में भी निर्देशक सूरज बडजात्या ने भी इसी परम्परा को बरकरार रखा.
निर्माता अजित कुमार बडजात्या, कमल कुमार बडजात्या और राजकुमार बडजात्या की इस फिल्म रामायण की कहानी को आधुनिक परिवेश में प्रस्तुत किया गया. फिल्म की कहानी, स्क्रीनप्ले और संवाद स्वयं सूरज बडजात्या ने लिखे. फिल्म वर्ष 1999 की सबसे बड़ी हिट साबित हुई.
फिल्म में सलमान खान, सैफ अली खान, करिश्मा कपूर, सोनाली बेंद्रे, तब्बू, मोहनीश बहल, नीलम, आलोक नाथ, रीमा लागू, सतीश शाह, अजित वाच्छानी, हिमानी शिवपुरी, महेश ठाकुर, शक्ति कपूर, सदाशिव अमरापुरकर, कुनिका, हुमा खान, जयश्री टी. और कल्पना अय्यर ने मुख्य भूमिकाएं निभाई. फिल्म का संगीत दिया राम लक्ष्मण ने गीत लिखे रविन्द्र रावल, देव कोहली, मिताली शशांक, और आर.
किरण ने. फिल्म का संगीत काफी लोकप्रिय हुआ. “हम साथ साथ हैं”, “म्हारे हिवाडा में नाचे मोर”, “ये तो सच है कि भगवान है”, “मैया यशोदा ये तेरा कन्हैया” और “छोटे छोटे भाइयों के बड़े भैया” जैसे गीत संगीत प्रेमियों को खूब भाये. फिल्म के साथ कई विवाद भी जुड़े रहे.
फिल्म की शूटिंग के दौरान फिल्म के नायक सलमान खान सहित फिल्म के कई कलाकारों पर काले हिरन के शिकार के आरोप लगे, इसी सिलसिले में सलमान खान को कुछ समय जेल में भी बिताना पड़ा. अभी भी उन पर मुकदमा चल रहा है.
खैर इन विवादों ने फिल्म की सफलता पर कोई विपरीत असर नहीं डाला और फिल्म नब्बे के दशक की सबसे कामयाब फिल्मों में से एक गिनी जाती है.
दूसरे नाम और खोज-शब्द
जुड़े विषय
🧠 अब GK में परखें
🛡️ SANGOPANG ज्ञानकोष · संपादकीय समीक्षा: अक्टूबर 2026
कोई त्रुटि/विसंगति हो तो कृपया बताएं!
