सन 2000 में प्रदर्शित निर्माता यश चोपडा और निर्माता आदित्य चोपड़ा की फिल्म “मोहब्बतें” से हिंदी फिल्मों के महानायक अमिताभ बच्चन ने अपनी दूसरी पारी में सफलता का स्वाद फिर से चखा.
विस्तार
सफलता के शिखर पर पहुंच कर अमिताभ बच्चन ने फिल्मों से कुछ समय के लिए विराम लिया और जब वे लौटे तो सब कुछ बदल गया था.
बच्चन की कम्पनी “एबीसीएल” कर्जे में डूब गयी और बच्चन की वापसी के बाद प्रदर्शित शुरूआती सभी फिल्में असफल रही ऐसे में निर्माता यश चोपड़ा और निर्देशक आदित्य चोपड़ा की यह फिल्म अमिताभ के लिए संजीवनी की तरह आई. फिल्म ने प्रदर्शन के साथ ही बॉक्स ऑफिस पर पैसों की बरसात कर दी.
दर्शकों को आधुनिक गुरुकुल का विचार बेहद पसंद आया. फिल्म की कहानी लिखी आदित्य चोपड़ा ने और फिल्म में मुख्य भूमिकाएं अदा की अमिताभ बच्चन, शाहरुख खान, ऐश्वर्या रॉय, जिम्मी शेरगिल, उदय चोपड़ा, जुगल हंसराज, प्रीति झंगियानी, शमिता शेट्टी, किम शर्मा, अनुपम खेर, अमरीश पुरी, अर्चना पूरन सिंह, शेफाली शाह, सौरभ शुक्ल और हेलेन ने.
फिल्म के गीत लिखे जावेद अख्तर ने और उन्हें सुरीली धुनों से सजाया जतिन-ललित ने. “हमको हमीं से चुरा लो”, “आंखें खुली हो या हो बंद”, “चलते चलते कहीं”, “सोनी सोनी अंखियों वाली” और “पैरों में बंधन है” जैसे गीतों ने संगीत प्रेमियों को झूमने पर मजबूर कर दिया.
दमदार कहानी, सधी हुई स्क्रिप्ट और नवोदित अभिनेताओं के साथ साथ फिल्म में नारायण शंकर ( अमिताभ बच्चन ) और राज आर्यन ( शाहरुख खान ) के टकराव के जरिये दर्शकों को दो दिग्गज अभिनेताओं की जुगलबंदी देखने का अवसर मिला.
दूसरे नाम और खोज-शब्द
जुड़े विषय
🧠 अब GK में परखें
🛡️ SANGOPANG ज्ञानकोष · संपादकीय समीक्षा: अक्टूबर 2026
कोई त्रुटि/विसंगति हो तो कृपया बताएं!
