SANGOPANG

ए वेडनेसडे!

A Wednesday! (2008) · सिनेमा

फिल्मसिनेमा
सार

आतंकवाद के विषय पर बनी अब तक की सर्वश्रेष्ठ भारतीय फिल्म “ऐ वेड़नसडे!” ने हिंदी फिल्म उद्योग की सभी प्रचलित धारणाओं को धत्ता बताते हुए बॉक्स ऑफिस पर अपनी सफलता को लोहा मनवा दिया.

प्रदर्शन वर्ष2008
निर्देशकनीरज पांडे
संगीतसंजय चौधरी

विस्तार

जहां बॉलीवुड में बड़ी स्टारकास्ट और आइटम नंबर्स को सफलता की गारंटी माना जाता है, ऐसे में एक ऐसी फिल्म, जिसमे दमदार कहानी और दिल को छू लेने वाला अभिनय था, की सफलता ने सबको हैरान कर दिया. वर्ष 2008 में प्रदर्शित हुई “ऐ वेड़नसडे!” को निर्देशित किया नीरज पांडे ने.

फिल्म का निर्माण किया यू टीवी के रोनी स्क्रूवाला, शीतल भाटिया और अंजुम रिजवी ने. वर्ष 2006 के मुंबई रेल बम विस्फोटों पर आधारित इस फिल्म की कहानी और स्क्रीनप्ले खुद नीरज पांडे ने लिखी.

फिल्म में नामी गिरामी सितारे तो नहीं थे पर नसीरुद्दीन शाह और अनुपम खेर जैसे गजब के कलाकारों ने अपनी शानदार अदाकारी से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया. उनका साथ निभाया जिम्मी शेरगिल, दीपल शाह, आमिर बशीर, विजय भाटिया, मुकेश भट्ट, गौरव कपूर, चेतन पंडित और रोहिताश गौड़ ने.

फिल्म में संगीत दिया संजोय चौधरी ने और गीत लिखे इरशाद कामिल ने. फिल्म दो दिग्गज कलाकारों के यादगार अभिनय और बेहतरीन पटकथा और संवादों के लिए बहुत सराही गयी. नीरज पांडे ने फिल्म के लिए पहली फिल्म के लिए सर्वश्रेष्ठ निर्देशक का इंदिरा गांधी राष्ट्रीय पुरस्कार भी जीता.

दूसरे नाम और खोज-शब्द

A Wednesday!a wednesday filmऐ वेडनसडेए वेड़नसडे!ए वेडनसडे (2008 )

जुड़े विषय

🧠 अब GK में परखें

🛡️ SANGOPANG ज्ञानकोष · संपादकीय समीक्षा: अक्टूबर 2026
कोई त्रुटि/विसंगति हो तो कृपया बताएं!