SANGOPANG

राजनीति

Raajneeti (2010) · सिनेमा

फिल्मसिनेमा
सार

निर्माता-निर्देशक प्रकाश झा की यह फिल्म भारतीय राजनीति की एक जीवंत तस्वीर दर्शकों के सामने रखती है.

प्रदर्शन वर्ष2010
निर्देशकप्रकाश झा
संगीतप्रीतम, आदेश श्रीवास्तव, शांतनु मोइत्रा, वेन शार्प

विस्तार

वर्ष 2010 में प्रदर्शित हुई “राजनीति” में महाभारत की कहानी को आधुनिक परिवेश में प्रस्तुत किया गया. फिल्म की कहानी और स्क्रीनप्ले लिखा प्रकाश झा और अंजुम राजबली ने. एक राजनीतिक परिवार और उसमे सत्ता को लेकर होने वाले संघर्ष और षड्यंत्रों पर आधारित “राजनीति” को बॉक्स ऑफिस पर आशातीत सफलता प्राप्त हुई.

बड़े सित्तारों से सजी, चुस्त पटकथा वाली यह फिल्म झा के फिल्मी जीवन की सबसे सफल फिल्म साबित हुई. फिल्म में नाना पाटेकर, नसीरूदीन शाह, अजय देवगन, रणवीर कपूर, मनोज बाजपेयी, अर्जुन रामपाल, कैटरीना कैफ, साराह थोम्प्सन केन और दर्शन जरीवाला ने मुख्य भूमिकाएं निभाई.

फिल्म के गीत लिखे इरशाद कामिल, स्वानंद किरकिरे, गुलजार और समीर ने वहीं संगीत का मोर्चा संभाला प्रीतम, आदेश श्रीवास्तव, शांतनु मोइत्रा और वेन शार्प ने. फिल्म के प्रदर्शित होने से पहले ही यह विवादों में घिर गयी.

कैटरीना कैफ के द्वारा निभाए गए चरित्र के सोनिया गांधी पर आधारित होने की अटकलें भी लगाई गयी पर इन विवादों ने फिल्म की सफलता पर कोई असर नहीं डाला और फिल्म भारतीय फिल्म इतिहास की सबसे कामयाब फिल्मों में से एक साबित हुई. फिल्म का ‘मोरा पिया’ गीत बहुत लोकप्रिय हुआ.

दूसरे नाम और खोज-शब्द

RaajneetiRajnitiमोरा पिया मोसे बोलत नाहीं

जुड़े विषय

ओमकाराहिंदी फिल्मोद्योग के सबसे प्रतिभावान और संभावनाशील निर्देशकों में विशाल भारद्वाज का नाम सबसे पहले लिया जाता है.ए वेडनेसडे!आतंकवाद के विषय पर बनी अब तक की सर्वश्रेष्ठ भारतीय फिल्म “ऐ वेड़नसडे!” ने हिंदी फिल्म उद्योग की सभी प्रचलित धारणाओं को धत्ता बताते हुए बॉक्स ऑफिस पर अपनी सफलता को लोहा मनवा दिया.मुंबई मेरी जान“ऐ दिल है मुश्किल जीना यहां, जरा हट के, जरा बच के, ये है बॉम्बे मेरी जान” आंखों में सपने और दिलों में अरमान लिए लाखों लोगों की एक ही मंजिल है, मुंबई - सपनो का शहर, भारत की आर्थिक राजधानी.अनमोल घड़ीनिर्देशक महबूब खान हिंदी फिल्म इतिहास के उन चुनिन्दा नामों में से एक है जिन्हें व्यवसायिक सफलता और आलोचकों की सराहना दोनों एक साथ प्राप्त हुई.

🧠 अब GK में परखें

🛡️ SANGOPANG ज्ञानकोष · संपादकीय समीक्षा: अक्टूबर 2026
कोई त्रुटि/विसंगति हो तो कृपया बताएं!