SANGOPANG

ओम शांति ओम

Om Shanti Om (2007) · सिनेमा

फिल्मसिनेमा
सार

पुनर्जन्म हिंदी फिल्मकारों का हमेशा से ही पसंदीदा विषय रहा है.

प्रदर्शन वर्ष2007
निर्देशकफराह खान
संगीतविशाल-शेखर

विस्तार

भारतीय फिल्म इतिहास में ऐसी सफल फिल्मों की एक लम्बी सूची जो इस विषय पर आधारित थी. सन 2007 में प्रदर्शित निर्देशिका फरहा खान की फिल्म “ओम शांति ओम” भी पुनर्जनम की कहानी पर आधारित ऐसी ही एक फिल्म थी. फिल्म ने प्रदर्शन के साथ ही बॉक्स ऑफिस पर अपनी सफलता का परचम लहरा दिया.

सुभाष घई की अस्सी के दशक की फिल्म “कर्ज” के एक हिट गाने से फिल्म का शीर्षक लिया गया और “कर्ज” की ही तरह फिल्म में नायक का पुनर्जन्म होता है.

शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण ( पहली फिल्म ), श्रेयस तलपडे, अर्जुन रामपाल, किरण खेर, जावेद शेख, असावरी जोशी, सतीश शाह, युविका चौधरी, बिंदु देसाई और शावर अली ने मुख्य भूमिकाएं निभाई थी. फिल्म का निर्माण किया था गौरी खान ने. फिल्म की कहानी लिखी खुद फरहा खान ने और स्क्रीनप्ले में उनका साथ दिया मुश्ताक शेख ने.

फिल्म के संवाद लिखे मयूर पुरी ने. फिल्म का संगीत दिया संगीतकार जोड़ी विशाल-शेखर ने और गीत लिखे जावेद अख्तर ने. “आंखों में तेरी अजब सी”, “मैं अगर कहूं”, “जग सूना सूना लागे”, “दर्द ऐ डिस्को”, “दीवानगी दीवानगी”, “धूम ताना” और “दास्ताने ओम शांति ओम” जैसे गीत हर म्यूजिक काउंटडाउन में छा गए.

फिल्म के एक गीत “दीवानगी दीवानगी” में अतिथि भूमिका में पूरी फिल्म इंडस्ट्री ही परदे पर उतर आई.

सलमान खान, सैफ अली खान, संजय दत्त, सुनील शेट्टी, बॉबी देओल, गोविंदा, मिथुन चक्रवर्ती, धर्मेन्द्र, जीतेंद्र, रितेश देशमुख, जूही चावला, काजोल, रेखा, प्रीति जिंटा, उर्मिला, करिश्मा कपूर, तब्बू, रानी मुखर्जी, विद्या बालन, प्रियंका चोपड़ा, शिल्पा शेट्टी आदि तीस फिल्मी सितारों से सजा यह गीत एक यादगार बन गया.

इसके अलावा भी फिल्म में अभिषेक बच्चन, ऋतिक रोशन, अक्षय कुमार और अमिताभ बच्चन जैसे सितारों ने भी अपनी झलक दिखाई. फिल्म को दर्शकों ने बेहद पसंद किया और यह हिंदी फिल्म इतिहास की सबसे कामयाब दस फिल्मों में से एक है.

दूसरे नाम और खोज-शब्द

Om Shanti Omom shanti om filmदर्द ऐ डिस्को

जुड़े विषय

🧠 अब GK में परखें

🛡️ SANGOPANG ज्ञानकोष · संपादकीय समीक्षा: अक्टूबर 2026
कोई त्रुटि/विसंगति हो तो कृपया बताएं!