हिंदी फिल्म इतिहास में शरतचंद्र चटोपाध्याय की कालजयी कृति “देवदास” पर आधारित अब तक तीन फिल्में बन चुकी हैं.
विस्तार
पहली “देवदास” में अपने समय के सुपरस्टार के. एल. सहगल ने “देवदास” की भूमिका निभाई वहीं दूसरी “देवदास” में मुख्य भूमिका में थे तब के सुपरस्टार दिलीप कुमार. वर्ष 2002 में फिर से इतिहास दोहराया गया जब आज के सुपरस्टार शाहरुख खान ने “देवदास” को परदे पर एक बार फिर से जीवंत कर दिया.
निर्माता-निर्देशक संजय लीला भंसाली ने यह कारनामा सरंजाम दिया. अपने निर्माण के समय भारतीय फिल्म इतिहास की सबसे महंगी फिल्म “देवदास” ने बॉक्स ऑफिस पर सफलता के नए कीर्तिमान स्थापित कर दिए.
फिल्म की कहानी शरत बाबू के उपन्यास पर आधारित थी और फिल्म के संवाद लिखे प्रकाश कपाडिया ने जबकि स्क्रीनप्ले लिखने में उनका साथ दिया संजय लीला भंसाली ने. फिल्म में शाहरुख खान, माधुरी दीक्षित, ऐश्वर्या रॉय, जैकी श्रॉफ, किरण खेर, स्मिता जयकर, टीकू तलसानिया, मिलिंद गुणाजी और विजयेन्द्र घाटगे ने मुख्य भूमिकाएं निभाई. फिल्म का संगीत बेहद लोकप्रिय हुआ.
“डोला रे डोला”, “बैरी पिया”, “छलक छलक”, “मार डाला”, सिलसिला ये चाहत का " जैसे कर्णप्रिय गीतों को संगीतकार इस्माईल दरबार ने सुरों में ढाला और बोल लिखे नुसरत बद्र, प्रकाश कपाडिया और पंडित बिरजू महाराज ने. फिल्म ने पुरस्कार जीतने की झड़ी लगा दी.
फिल्म को पांच राष्ट्रीय पुरस्कार, दस फिल्मफेयर, पांच स्टार स्क्रीन अवार्ड्स और छह आईफा पुरस्कार अपने नाम किये. फिल्म के लिया सर्वश्रेष्ठ पार्श्व गायिका का राष्ट्रीय पुरस्कार पाने वाली नवोदित गायिका श्रेया घोषाल ने फिल्म में अपनी सुरीली आवाज से संगीत प्रेमियों के दिलों को जीत लिया. फिल्म को टाइम पत्रिका ने वर्ष 2002 की सवर्श्रेष्ठ फिल्म घोषित किया.
फिल्म भारतीय फिल्म उद्योग की सबसे कामयाब पहली पंद्रह फिल्मों में से एक है.
दूसरे नाम और खोज-शब्द
जुड़े विषय
🧠 अब GK में परखें
🛡️ SANGOPANG ज्ञानकोष · संपादकीय समीक्षा: अक्टूबर 2026
कोई त्रुटि/विसंगति हो तो कृपया बताएं!
