भारतीय फिल्म इतिहास में अदाकारी के एक अजीम नाम दिलीप कुमार को फिल्म इंडस्ट्री में “ट्रेजडी किंग” के नाम से जाना जाता है.
विस्तार
“आजाद” उन चुनिन्दा फिल्मों में से एक हैं जिसमे दिलीप कुमार अपनी “ट्रेजडी किंग” वाली छवि को त्याग कर एक अलग ही अवतार में दर्शकों के सामने आये. हिंदी सिने प्रेमियों को उनका यह रूप बेहद पसंद आया और उन्होंने “आजाद” को वर्ष 1955 की दूसरी सबसे कामयाब फिल्म बना दिया.
फिल्म की कहानी एक नेकदिल डाकू आजाद के कारनामों पर आधारित थी. फिल्म का निर्माण और निर्देशन किया श्रीरामालु नायडू एस.एम. ने. फिल्म में मुख्य भूमिकाओं में थे दिलीप कुमार, मीना कुमारी, प्राण, रमेश मेहरा, ओमप्रकाश, मुराद, शम्मी, अचला सचदेव, एस. नजीर, बद्रीप्रसाद, साईं, दीपा और सुब्बालक्ष्मी ने. फिल्म का संगीत दिया सी. रामचंद्र ने और गीत लिखे राजेंदरकृष्ण ने.
“अपलम चपलम”, “कितना हसीं है मौसम” और “जा री जा री ओ कारी बदरिया” जैसे गीत बेहद लोकप्रिय हुए. फिल्म में बेहतरीन अभिनय के लिए दिलीप कुमार को सर्वश्रेष्ट अभिनेता का फिल्मफेयर पुरस्कार भी प्राप्त हुआ. फिल्म पचास के दशक की दस सबसे कामयाब फिल्मों में से एक है.
हिंदी सिने प्रेमियों को “ट्रेजडी किंग” दिलीप कुमार और “ट्रेजडी क्वीन” मीना कुमारी की खुशमिजाज भूमिकाओं के चलते “आजाद” हमेशा याद रहेगी.
परखें: परीक्षा जैसे सवाल
मौलाना अबुल कलाम आजाद ट्रॉफी किससे जुड़ी है?
दूसरे नाम और खोज-शब्द
जुड़े विषय
🧠 अब GK में परखें
🛡️ SANGOPANG ज्ञानकोष · संपादकीय समीक्षा: अक्टूबर 2026
कोई त्रुटि/विसंगति हो तो कृपया बताएं!
