आमिर खान उन अभिनेताओं में से हैं जो हमेशा कुछ नया और मौलिक करके दर्शकों को चमत्कृत कर देते हैं.
विस्तार
ऐ. मुरगदास लिखित और निर्देशित फिल्म “गजनी” में भी आमिर ने दर्शकों को एक स्मृतिभ्रम के रोगी की भूमिका कर चौंका दिया. फिल्म मुरगदास की ही हिट तमिल फिल्म का रीमेक थी. फिल्म में एक्शन दृश्यों की भरमार थी और इस फिल्म के लिए आमिर खान ने खासतौर पर कसरती बदन तैयार किया.
फिल्म के संवाद लिखे पीयूष मिश्र ने और फिल्म का निर्माण किया टैगोर मधु और मधु मंटेना ने. फिल्म में मुख्य भूमिकाएं निभाई आमिर खान, असिन (पहली हिंदी फिल्म ), जिया खान, प्रदीप रावत और रियाज खान ने. फिल्म का संगीत ए. आर. रहमान ने दिया और गीत लिखे प्रसून जोशी ने.
“तू मेरी अधूरी प्यास” और “बहका मैं बहका” और “कैसे मुझे तुम मिल गए” जैसे गीत म्यूजिक काउंटडाउन्स के शीर्ष पर कई हफ्तों तक रहे. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्डतोड़ सफलता पायी. फिल्म को देश और विदेश में दर्शकों का भरपूर प्यार मिला. फिल्म में आमिर खान द्वारा अपनाया गया हेयर स्टाइल युवाओं में काफी लोकप्रिय हुआ.
फिल्म की नायिका असिन हिंदी फिल्म दर्शकों के लिए एक ताजा हवा के झोंके की तरह आई और उस साल की नवोदित अभिनेत्री के फिल्मफेयर पुरस्कार को अपने नाम कर गयी. 2008 में प्रदर्शित हुई “गजनी” भारतीय फिल्म इतिहास की दस सबसे कामयाब फिल्मों में से एक है.
दूसरे नाम और खोज-शब्द
जुड़े विषय
🧠 अब GK में परखें
🛡️ SANGOPANG ज्ञानकोष · संपादकीय समीक्षा: अक्टूबर 2026
कोई त्रुटि/विसंगति हो तो कृपया बताएं!
