हॉलीवुड में सीक्वल बनाने का चलन काफी पुराना है पर जहां हॉलीवुड में सीक्वल काफी पसंद किये गए हैं वहीं भारत में शुरूआती दौर में इन्हें मूल फिल्मों जैसी सफलता नहीं मिली.
विस्तार
लेकिन सन 2006 में प्रदर्शित हुई “धूम 2” ने अपनी मूल फिल्म की सफलता को न केवल दोहराया बल्कि उससे बढ़कर सफलता प्राप्त की. यशराज फिल्म्स के बैनर तले निर्मित “धूम 2” का निर्देशन किया संजय गढ़वी ने और इसके निर्माता थे यश चोपड़ा और आदित्य चोपड़ा.
आदित्य ने ही फिल्म की कहानी भी लिखी जबकि फिल्म के संवाद और स्क्रीनप्ले लिखे विजय कृष्ण आचार्य ने. फिल्म एक अनोखे चोर और उसकी वारदातों को रोकने के लिए मुस्तैद एक जांबाज पुलिस ऑफिसर की कहानी पर आधारित थी.
मूल फिल्म के सितारे अभिषेक बच्चन, उदय चोपड़ा और रिमी सेन के साथ साथ इस फिल्म में ऋतिक रोशन और ऐश्वर्य रॉय ने भी दर्शकों को अपनी सांसे थामने पर मजबूर कर दिया. फिल्म के गीत लिखे थे समीर और आसिफ अली बेग ने और संगीत दिया प्रीतम ने.
“धूम अगेन” और “क्रेजी किया रे” जैसे गीतों को युवा दर्शकों ने खासा पसंद किया. फिल्म ने अपने प्रदर्शन के साथ ही बॉक्स ऑफिस पर सफलता का नया कीर्तिमान स्थापित किया. फिल्म साल की सबसे बड़ी हिट साबित हुई और सर्वकालिक दस सफल फिल्मों में भी इसकी गिनती की जाती है.
फिल्म में “मिस्टर ए” की अपनी भूमिका के लिए ऋतिक रोशन को उस साल का सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का फिल्मफेयर पुरस्कार भी प्राप्त हुआ. “धूम 2” वह पहली फिल्म है जिसकी बहुत सी शूटिंग ब्राजील में की गयी. फिल्म ऋतिक रोशन और ऐश्वर्य रॉय के एक चुम्बन दृश्य के कारण भी चर्चित रही.
दूसरे नाम और खोज-शब्द
जुड़े विषय
🧠 अब GK में परखें
🛡️ SANGOPANG ज्ञानकोष · संपादकीय समीक्षा: अक्टूबर 2026
कोई त्रुटि/विसंगति हो तो कृपया बताएं!
