SANGOPANG

राजा हिंदुस्तानी

Raja Hindustani (1996) · सिनेमा

फिल्मसिनेमा
सार

एक गरीब लड़के और अमीर लड़की प्रेम कहानी पर सैकड़ों हिंदी फिल्में बन चुकी हैं, हिंदी फिल्मों के इस आजमाए हुए हिट फार्मूले पर फिल्मे बनना अभी भी बदस्तूर जारी है.

प्रदर्शन वर्ष1996
निर्देशकधर्मेश दर्शन
संगीतनदीम-श्रवण

विस्तार

सन 196 में प्रदर्शित हुई फिल्म “राजा हिन्दुस्तानी” भी इसी विषय पर आधारित थी. फिल्म की कहानी सन 1665 की हिट हिंदी फिल्म “जब जब फूल खिले” से प्रेरित थी. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर पैसों की बरसात कर दी और निर्माताओं और वितरकों को निहाल कर दिया.

फिल्म का निर्माण किया था मोरनी बन्धु ( करीम और अली मोरनी ) और बंटी सूरमा ने और निर्देशन किया था धर्मेश दर्शन ने. फिल्म के संवाद लिखे थे जावेद सिद्दीकी और धर्मेश दर्शन ने, स्क्रीनप्ले था रॉबिन भट्ट का और कहानी लिखी थी खुद दर्शन ने.

आमिर खान, करिश्मा कपूर, सुरेश ओबेरॉय, अर्चना पूरण सिंह, प्रमोद माउथो, मोहनीश बहल, जॉनी लीवर, नवनीत निशान, फरीदा जलाल, टीकू तलसानिया, कुनाल खेमू (बाल कलाकार), वीरू कृष्णन ने फिल्म में मुख्य भूमिकाएं निभाई थी. कल्पना अय्यर और प्रतिभा सिन्हा अतिथि भूमिकाओं में थी. फिल्म का संगीत दिया था नदीम-श्रवण ने और गीत लिखे थे समीर ने.

“परदेसी परदेसी जाना नहीं”, “आये हो मेरी जिन्दगी में तुम बहार बन के”, “पूछो जरा पूछो” और “कितना प्यारा तुझे रब ने बनाया” जैसे मधुर गीतों के बलबूते नदीम-श्रवण ने उस साल का फिल्मफेयर अपने नाम किया. फिल्म ने इसके अतिरिक्त सर्वश्रेष्ठ फिल्म, अभिनेता, अभिनेत्री और पार्श्व गायक ( उदित नारायण ) के फिल्मफेयर भी जीते.

फिल्म ने सात स्क्रीन अवार्ड्स भी अपने नाम किये. फिल्म भारतीय फिल्म इतिहास की सबसे कामयाब दस फिल्मों में से एक है.

दूसरे नाम और खोज-शब्द

Raja Hindustaniraja hindustani filmराजा हिन्दुस्तानीपरदेसी परदेसी जाना नहींआये हो मेरी जिन्दगी में तुम बहार बन के

जुड़े विषय

🧠 अब GK में परखें

🛡️ SANGOPANG ज्ञानकोष · संपादकीय समीक्षा: अक्टूबर 2026
कोई त्रुटि/विसंगति हो तो कृपया बताएं!